एक्सप्लोरर

Sanjeev Jeeva Murder: जीवा हत्याकांड में CCTV से खुलासा, कैसरबाग बस अड्डे पर दिखा आरोपी विजय, रड़ार पर मददगार

Lucknow News: संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड की जांच कर रही यूपी पुलिस को सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर कई अहम जानकारी मिली है. अब पुलिस मददगारों को भी तलाश रही है.

Shooter Sanjeev Jeeva Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की अदालत में हुए संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड की जांच चल रही है. जीवा हत्याकांड की साजिशकर्ता तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही पुलिस (UP Police) को सफलता मिली है. चारबाग से पुराने हाईकोर्ट परिसर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है. 

जीवा की हत्या का आरोपी विजय यादव कैसरबाग बस अड्डे के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है. सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपी विजय बहराइच से आने वाली रोडवेज बस से उतरते दिखाई दे रहा है. बस से उतरकर विजय ने वहीं पर किसी युवक से मुलाकात की है. पुलिस को प्राप्त कैसरबाग बस अड्डे और उसके आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में विजय दिखाई दे रहा है. 

UP News: NIA की जांच में खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई ने यूपी से खरीदे थे विदेशी असलहे और कारतूस

मददगारों की तलाश भी तेज
इस फुटेज के सामने आने के बाद कैसरबाग बस अड्डे पर बहराइच से आने वाली बसों की पुलिस छानबीन कर रही है. विजय से मिलने वाले की भी पहचान पुलिस करने का प्रयास कर रही है. कैसरबाग या चारबाग के किसी होटल में विजय के रुकने की भी संभावना से होटल के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं. वहीं शूटर विजय के मददगारों की तलाश भी तेज हो गई है. 

सूत्रों की मानें तो कोर्ट के बाहर मौजूद मददगार विजय को व्हाट्सएप पर पल-पल की जानकारी दे रहा था. बता दें कि हत्याकांड की विवेचना के लिए पुलिस की दो टीम का गठन किया गया, जिसमें चार-चार पुलिसकर्मी शामिल किये गये हैं. इसके अलावा अदालत परिसर की चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चौकस इंतजाम किये गये हैं.

उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के कथित सहयोगी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार को लखनऊ अदालत परिसर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में एक बच्ची समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस द्वारा गिरफ्तार कथित हमलावर की पहचान विजय यादव (24) के रूप में की गई है जो जौनपुर जिले का निवासी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget