एक्सप्लोरर

Meerut: अवैध पटाखा गोदाम में एसपी सिटी का छापा, खरीदकर बेचने वालों के खिलाफ भी एक्शन की तैयारी

UP News: इस पूरी कार्रवाई से रोहटा थाना पुलिस को अलग रखा गया. टीम ने जब छापा मारा तो मौके से बड़ी संख्या में पटाखे बरामद हुए हैं. इनकी कीमत 50 लाख रूपये से ज्यादा बताई जा रही है.

Meerut News: मेरठ के देहात इलाके रोहटा में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही थी. एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम को अवैध पटाखा गोदाम की सूचना मिली तो उन्होंने अपनी टीम भेजकर रेकी कराई, पूरी जानकारी जुटाई और उसके बाद एसपी सिटी की टीम ने इस अवैध पटाखा गोदाम पर छापा मार दिया. एसपी सिटी की टीम के छापा मारने के काफी देर बाद रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची.

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने रेकी के लिए रोहटा थाना इलाके में अपनी टीम भेजी. यहां योगेश और नरेश पटाखे बेच रहे थे. शुरू में टीम को योगेश और नरेश ने ग्रीन क्रेकर्स बेचने की बात कही और उनके दाम भी बताने शुरू कर दिए. जब टीम ने कहा कि बड़े पटाखे चाहिए ग्रीन क्रेकर्स नहीं तो पटाखा गोदाम मालिक बोला साहब ग्रीन क्रेकर्स का तो नाम है पटाखे तो असली हैं. इसके बाद टीम ने सबकी रेट लिस्ट ली और फिर पटाखे बुक भी किए और कल आने की बात कहकर एसपी सिटी की पुलिस टीम वापस लौट आई. पटाखा मालिक को ये आभास ही नहीं हुआ कि पटाखों की जानकारी करने पुलिस आई है कोई आम आदमी नहीं.

एसएसपी को बताया पूरा मामला, फिर मारा गया छापा
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने अवैध पटाखों के गोदाम की पूरी जानकारी एसएसपी मेरठ विपिन ताडा को दी. एसएसपी से हरी झंडी मिलने के बाद रोहटा थाना इलाके में छापा मार दिया गया. इस पूरी कार्रवाई से रोहटा थाना पुलिस को अलग रखा गया. टीम ने जब छापा मारा तो मौके से बड़ी संख्या में पटाखे बरामद हुए हैं. इनकी कीमत 50 लाख रूपये से ज्यादा बताई जा रही है. 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़े बम, छोटे बम, स्काई शॉट्स, लड़ी, अनार, बुलेट बम, रॉकेट और भी कई बड़े पटाखें वहां से बरामद किए हैं. एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह की टीम जब कार्रवाई कर रही थी. तो उसके घंटों बाद रोहटा थाना पुलिस को इस कार्रवाई का पता चला तो पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. चर्चा है कि रोहटा पुलिस की सह से ही ये अवैध पटाखे बिक रहे थे.

न लाइसेंस न सुरक्षा के इंतजाम, अब तक बेचे करोड़ों के पटाखे
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रोहटा में जिस शख्स के यहां अवैध पटाखा गोदाम पर छापा मारा गया, उसका पटाखे बेचने का लाइसेंस 2013 में बना था और 2017 में एक्सपायर्ड हो गया, लेकिन उसी लाइसेंस को गलत तरीके से दर्शाकर अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे थे. पूछताछ में पता चला है कि मेरठ शहर में अब तक करोड़ों रूपये की अवैध पटाखों की बिक्री की जा चुकी है और करोड़ों का और ऑर्डर भी था. छोटे हाथी और मिनी ट्रक में लदकर ये पटाखे जा रहे थे. अब पुलिस उन लोगों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, जिन्होंने ये पटाखे बेचने के लिए खरीदे हैं.

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सदर बाजार इलाके में जब पुलिस ने छापा मारा था तो वहां अनमोल नाम के शख्स को पकड़ा था, वहीं से पुलिस को क्लू मिला कि अनमोल के पिता भी पटाखे बेचतें हैं और करोड़ों रूपये का पटाखों का अवैध कारोबार है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि देहात के इलाके में बड़ा अवैध गोदाम पकड़े जाने के बाद अब शहर के इलाकों में भी चैकिंग अभियान चलेगा. जिन इलाकों में पहले अवैध रूप से पटाखे पकड़े गए या अवैध रूप से बनते थे, वहां पर खास फोकस रहेगा.

ये भी पढे़ं: पत्नी से अफेयर के शक में भाई ने की भाई हत्या, पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget