एक्सप्लोरर

मेरठ सौरभ हत्याकांड: जेल में नशे के लिए बेचैन हैं मुस्कान और साहिल, कैसे कट रही है बैरक में रात?

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में सौरभ हत्याकांड में गिरफ्तार हुए आरोपी मुस्कान और साहिल जेल में नशे की तड़प से बेचैन हैं. दोनों को जेल के अंदर नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलिंग दी जा रही है.

Meerut Murder Case: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में गिरफ्तार साहिल और मुस्कान जेल में नशे की तड़प से बेचैन हैं. जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, दोनों को जेल के अंदर मौजूद नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलिंग दी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, साहिल और मुस्कान पिछले दो रातों से ठीक से सो नहीं पाए हैं.

वे बैरक में अचानक झटके से उठ जाते हैं और काफी बेचैन नजर आते हैं. खाने-पीने में भी दोनों आनाकानी कर रहे हैं. हालांकि, जेल में कराए गए चिकित्सीय परीक्षण में दोनों का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है. लेकिन नशे के लक्षण मिले हैं. जेल प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक साहिल और मुस्कान से मिलने कोई नहीं आया है. जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों को लगातार काउंसलिंग दी जा रही है, ताकि वे नशे की लत से बाहर निकल सकें और मानसिक रूप से स्थिर रह सकें.

मेरठ हत्याकांड की पृष्ठभूमि
मेरठ के इस चर्चित हत्याकांड में साहिल और उसकी गर्लफ्रेंड मुस्कान को गिरफ्तार किया गया है. सौरभ राजपूत की हत्या के पीछे साहिल और मुस्कान का हाथ बताया जा रहा है. यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था, क्योंकि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी.

अक्सर देखा गया है कि जेल में आने के बाद अपराधी, जो पहले से नशे के आदी होते हैं, उन्हें इसकी तलब सताने लगती है. जब जेल में उनकी यह जरूरत पूरी नहीं होती, तो वे मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं. यही हाल साहिल और मुस्कान का भी है. वे नशे के बिना बेचैन हो रहे हैं और इसका असर उनकी दिनचर्या पर भी दिख रहा है.

जेल प्रशासन की पहल
जेल अधीक्षक का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से दोनों को सुधारने की कोशिश की जा रही है. काउंसलिंग के जरिए उन्हें नशे से दूर रखने और सामान्य स्थिति में लाने की प्रक्रिया जारी है. यह मामला एक बार फिर से समाज में नशे की बढ़ती लत और अपराधों के आपसी संबंध को उजागर करता है. जरूरत इस बात की है कि समाज में जागरूकता बढ़ाई जाए ताकि युवा नशे की गिरफ्त में न आएं और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें- अब हाईवे पर चलना 1 अप्रैल से होगा महंगा, यूपी के इन टोल प्लाजा पर लागू होंगी नई कीमतें

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
How to do Fasting: क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
Embed widget