एक्सप्लोरर

मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती 13 वर्षीय किशोरी से वार्ड में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Meerut News:किशोरी के घुटने आपस में टकराने की समस्या के बाद मेडिकल में ऑपरेशन किया गया था और वो आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती थी. अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया.

UP News: मेरठ के एल एल आर एम मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर घटना को छिपाने और मामले को दबाने में जुट रहे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, किशोरी का मेडिकल कराया. आरोपी रोहित को उत्तराखंड के काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस घिनौनी वारदात से मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग गया है.

दरअसल इंचौली थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी के घुटने आपस में टकराने की समस्या के बाद मेडिकल में ऑपरेशन किया गया था और वो आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती थी. इस वार्ड में हरिद्वार में टेम्पो पलटने से घायल हुए मोहित का भी इलाज चल रहा था और उसका भाई रोहित देखभाल कर रहा था. आरोप है कि रोहित ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया.

काशीपुर से आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरे मेडिकल कॉलेज में सनसनी फ़ैल गयी. पहले तो इसे छिपाने की कोशिश की गयी. फिर मां-बाप की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया. एसपी सिटी ने एक टीम उत्तराखंड के लिए रवाना कर दी और आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया और किशोरों का मेडिकल कराने के बाद उसे घर भेज दिया. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना मेडिकल क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज पड़ता है. यहां पर ऑर्थो वार्ड के सेक्सन में एक 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसमें परिजनों द्वारा तहरीर दी गई जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जो आरोपी है रोहित उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. ये काशीपुर उत्तराखंड का रहने वाला है. आरोपी से पूछताछ जारी है, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget