एक्सप्लोरर

मेरठ के 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, Video में देखें भयावह मंजर

Meerut Fire: दुकानदारों के सामने ही उनकी खून पसीने की कमाई आग में स्वाह हो रही थी और वो कुछ नहीं कर पा रहे थे. इस आग की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, कई दुकानदारों की आंखों से आंसू छलक रहे थे.

UP News: मेरठ में आवास विकास ऑफिस के पास तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में पूरा कॉम्प्लेक्स आग की लपटों में घिरा हुआ नजर आया. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आग और विकराल रूप धारण करती चली गई. इस आग की वजह से जिम और कई दुकानें जलकर खाक हो गई.

नौचंदी थाना इलाके में आवास विकास चौराहे के पास एक तीन मंजिला कॉम्प्लेस है. कॉम्प्लेक्स के बाहर लगे मीटर में आग लगी और दूर तारों ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग फ्लैक्स तक पहुंच गई और फिर कुछ ही देर ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटे तेज होती चली गई और कॉम्प्लेक्स के बाहर जो एसी लगे हुए थे उनके कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फटने लगे. इसी मौके पर अफरा तफरी मच गई. आग बुझाने के इंतजाम नाकाफी नजर आए. आग ने पूरे कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया और आग और विकराल होती चली गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

लाखों रुपये का नुकसान, मालिकों के छलके आंसू

मेरठ के तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में शॉर्ट सर्किट आग लगने का मुख्य कारण बताया जा रहा है. मीरा एनक्लेव के रहने वाले सचिन वर्मा का इस कॉम्प्लेक्स में ओल्ड स्कूल जिम है, उससे ऊपरी मंजिल पर जिम हैं, जबकि नीचे ठेका देसी चाप है और मसला मारके फूड भी है. अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग की लपटें निकलने लगीं. कुछ ही देर में आग ने पूरे कॉम्प्लेक्स को चपेट में ले लिया. आग जिम में भी फैल गई और नीचे की दुकानों में भी. दुकानदारों के सामने ही उनकी खून पसीने की कमाई आग में स्वाह हो रही थी और वो कुछ नहीं कर पा रहे थे. इस आग की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, कई दुकानदारों की आंखों से आंसू छलक रहे थे.

सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे वीडियो

जिस तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में आग लगी, उसमें आग की लपटों में घिरे कॉम्प्लेक्स की कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे और सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे. इसकी वजह से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे थे और कॉम्प्लेक्स के पास लोगों की भीड़ उमड़ आई थी.

दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

आग की सूचना मिलते ही नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ियां भी. दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का माल जलकर स्वाह हो चुका था. फायर सेफ्टी ऑफिसर आर.के.सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और कितने का माल जलकर स्वाह हुआ उसकी जांच की जा रही है.

Input By : सनुज शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget