एक्सप्लोरर

Meerut-Lucknow Vande Bharat का उद्घाटन, सीएम योगी बोले- पीएम मोदी का हार्दिक आभार

Meerut-Lucknow Vande Bharat: वंदे भारत के शुभारंभ पर मेरठ सिटी स्टेशन पर लोगों की भीड़ उमड़ी. तालियों की गड़गड़ाहट से पीएम मोदी का स्वागत किया गया.

Meerut Lucknow Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ को लखनऊ से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है.  प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि से दक्षिणी राज्यों में रेल परिवहन मजबूत हुआ है. मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे पहले पहुंचाएगी.  

वंदेभारत के उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया भी दी. उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया’ एवं 'आत्मनिर्भर भारत' के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारी है. इस यात्रा को और गति देते हुए प्रधानमंत्री जी ने आज देश वासियों को 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है. प्रधानमंत्री जी ने मेरठ-लखनऊ सहित मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोइल के मध्य अत्याधुनिक-विश्वस्तरीय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया है. बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देते इस उपहार के लिए आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी.

वंदेभारत में बीजेपी कार्यकर्ताओं की केबिन? महिला ने किया विरोध तो की छेड़छाड़, पीएम ने आज ही किया था उद्घाटन

अरुण गोविल ने क्या कहा?
मेरठ से भाजपा सांसद अरूण गोविल ने कहा, 'आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है. आज मेरठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री द्वारा इतना अच्छा तोहफा मिला है. इसका स्वागत हुआ है. इससे विकास को बहुत तेजी मिलेगी. मेरा रेलयात्रा का बहुत दिनों का वनवास है मेरा वनवास इसी ट्रेन से टूटेगा, जब मेरठ से लखनऊ जाउंगा.'

इस दौरान मेरठ रेलवे स्टेशन पर बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई, सांसद अरुण गोविल, राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलए अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे.

वंदेभारत में बीजेपी कार्यकर्ताओं की केबिन? महिला ने किया विरोध तो की छेड़छाड़, पीएम ने आज ही किया था उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget