एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ में दिनदहाड़े शातिर बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में की लूटपाट, सुरक्षा पर उठे सवाल

Meerut Loot Case: मेरठ में दिनदहाड़े हुई लूटपाट मामले को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों और सर्राफा करोबारियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए.

Meerut Jewellery Shop Loot: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ शहर (Meerut City) के सबसे ज्यादा व्यस्ततम बेगमपुल रोड पर दिन दहाड़े दो बदमाशों ने ज्वैलर्स की दुकान (Jewellers Shop) पर लूट पाट की. यही नहीं बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार भी हो गए. दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में दहशत फैल गई है. इस घटना के बाद विशेष रुप से सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा का डर सताने लगा है. शहर में इस कारोबार से जुड़े लोगों ने जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित जताई है.

सूचना मिलने के बाद मौके पर मेरठ आईजी रेंज नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, पुलिस फोर्स और फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित सर्राफा कारोबारी राजीव से पूछताछ की और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आधे घंटे में बदमाशों ने कर दी दुकान खाली

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के वक्त मुंह पर मास्क और हाथों में ग्लव्स पहनकर दो युवक दुकान में घुसे गए. पीड़ित सर्राफ कारोबारी को लगा कि शायद इंकम टैक्स या फिर किसी अन्य विभाग से जुड़े सरकारी अधिकारी हैं. इससे पहले की सर्राफ कारोबारी राजीव युवकों से कुछ बात करते, उससे पहले ही दोनों बदमाशों ने उनको गन पॉइंट पर ले लिया और फिर एक-एक करके सारे लॉकर खुलवाया. बाद में बदमाशों ने उनके हाथ पैर बांधकर दुकान के अंदर बने एक कमरे में बंद कर दिया. करीब आधा घंटे तक बदमाशों ने पूरी दुकान को खंगाला और दुकान में मौजूद सोने-चांदी के सारे जेवरात, सर्राफ कारोबारी का मोबाइल फोन और पर्स के पैसे लेकर फरार हो गए.

शातिर बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ

दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इतने बदमाश इतने शातिर हैं कि जाते समय दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए. उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों और सर्राफा करोबारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए. बताया जा रहा है कि लूट की वारदात के वक्त वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर बेगमपुल पुलिस चौकी पर एडीजी मेरठ जोन और आईजी सहित पुलिस के तमाम अधिकारी जुमे की नमाज को लेकर निगरानी कर रहे थे.

पुलिस ने क्या कहा?

मौके पर पहुंचे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि दो लोग यहां पर आए थे, उस वक्त दुकान के मालिक अकेले ही थे. इस दौरान दुकान पर लूटपाट की गई है, अभी हमारी वादी से बातचीत हो रही है वो तहरीर दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, बल पूर्वक जिन लोगों ने लूटपाट की है, उन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए चेकिंग के आदेश दे दिए गए हैं. जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जो भी सामान चोरी हुआ है उसकी बरामदगी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: PM Modi in Gorakhpur: गोरखपुर में पीएम मोदी बोले- 'देश के कोने-कोने से नेता मुझे चिट्ठियां लिखकर कहते हैं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
Gonda News: गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
Ayush Malik Case: शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget