एक्सप्लोरर

Meerut News: भीषण गर्मी में अब जिला अस्पताल में नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, मोबाइल फोन पर ही मिलेगी जांच रिपोर्ट

UP News: भीषण गर्मी में मेरठ जिला अस्पताल में अब आपको जांच कराने के लिए लाइन लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. क्योकि उन्हें अब यह रिपोर्ट उनके मोबाइल फोन पर ही मिल जाएगी.

Meerut News: भीषण गर्मी में मेरठ जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है.अब जांच कराने के बाद मरीजों को जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा, क्योंकि जांच रिपोर्ट उन्हें मोबाइल फोन पर ही मिल जाएगी. इसकी शुरुआत भी हो गई और लोगों को काफी फायदा भी मिल रहा है.जैसे ही लू शुरू हुई वैसे ही जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मरीजों की संख्या बढ़ गई.जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में करीब 84 जांच होती हैं.

हर रोज यहां करीब साढ़े चार हजार से ज्यादा जांच हो रहीं हैं. महीने की बात करें तो ये आंकड़ा एक लाख 20 हजार को पार कर गया.अब पहले तो लाइनों में लगकर जांच कराना और फिर जांच रिपोर्ट के लिए लाइनों में लगना. ऐसे में मरीज या उसके तीमारदार को परेशानी उठानी पड़ती है.कई बार जांच रिपोर्ट मिलने में भी देरी हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के दौरान बस मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. फिर आपके मोबाइल फोन पर एसएमएस आएगा और उस पर क्लिक करते ही आपकी जांच रिपोर्ट आपके सामने होगी.

साइबर कैफे से भी निकलवा सकते हैं रिपोर्ट
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के दौरान आपके ओपीडी के पर्चे पर यूनिक नंबर डाला जाता है.आपका मोबाइल नंबर कंप्यूटर में दर्ज किया जाता है.जब आपकी जांच हो जाएगी तो आपकी रिपोर्ट पोर्टल पर चढ़ा दी जाएगी.इसके बाद आपके मोबाइल पर एसएमएस आएगा.इस पर आप यूनिक नंबर डालिए, अपना मोबाइल नंबर डालिए और आपकी रिपोर्ट सामने होगी.अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो साइबर कैफे पर जाकर एसएमएस दिखाइए और पर्चे से यूनिक नंबर और मोबाइल नंबर डालिए और प्रिंट निकलवा लीजिए.

कई जिला अस्पतालों में शुरू की गई सुविधा
मोबाइल फोन पर जांच रिपोर्ट मिलने की सुविधा मेरठ सहित प्रदेश के कई जिला अस्पतालों में शुरू की गई है.जिला अस्पताल मेरठ की पैथोलॉजी लैब के प्रभारी अधिकारी डॉ विक्रम सिंह का कहना है कि एक हफ्ते पहले ही इस सुविधा की शुरुआत की गई है.अब रिपोर्ट लेने आने वाले मरीजों की संख्या काफी कम है क्योंकि उनकी रिपोर्ट आसानी से मोबाइल फोन पर मिल रही है.इस सुविधा को हम और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि मरीजों का इसका लाभ मिल रहा है और उनकी लाइन में लगने की टेंशन भी खत्म हो रही है.

ये भी पढ़ें:आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, सात साल की सजा पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी-CM योगी ने राजनीतिक लुटेरों को UP से हटाया', संजय निषाद का विपक्ष पर हमला
'PM मोदी-CM योगी ने राजनीतिक लुटेरों को UP से हटाया', संजय निषाद का विपक्ष पर हमला
'तो CM योगी भी रामलीला मैदान में आकर किसी को हटाने की मांग करें', ऐसा क्यों बोले अखिलेश?
'तो CM योगी भी रामलीला मैदान में आकर किसी को हटाने की मांग करें', ऐसा क्यों बोले अखिलेश?
पल्लवी पटेल की पार्टी सपा के साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
पल्लवी पटेल की पार्टी सपा के साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget