एक्सप्लोरर

Meerut News: चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने इस तरह बचाई जान, मचा हड़कंप

UP Fire News: मेरठ के मोदीपुरम में एक सीएनजी पंप के पास ये घटना हुई है. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस दौरान वहां जाम भी लग गया.

Meerut Car Fire News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार दोपहर एक चलती कार में आग लग गई. जिसके बाद चालक ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई. घटना मोदीपुरम थाना अंतर्गत एक सीएनजी पंप के पास हुई, जिसमें कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस दौरान जाम की स्थिति बन गई.

आग बुझाने के बाद क्रेन से कार को रास्‍ते के किनारे किया गया. इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका. मिली जानकारी के मुताबिक, बागपत के किरठल गांव निवासी राजीव अपनी टाटा जस्ट कार से मेरठ से किरठल गांव अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान मोदीपुरम थाना अंतर्गत एक सीएनजी पंप के पास कार में आग लग गई. 

कार से कूदकर अपनी जान बचाई

राजीव ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. आग काफी तेजी से फैली और पेट्रोल टैंक तक पहुंच गई. दमकल की एक गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. 

मुजफ्फरनगर में भी कार में लगी थी आग

हाल ही में मेरठ से लगते मुजफ्फरनगर में भी कार में आग लगने की घटना सामने आई थी. जिसमें एक शख्स की मौत भी हुई थी. दरअसल, करीब 10 दिन पहले मुजफ्फरनगर के निरगजनी झाल गांव के पास कैनाल रोड पर एक कार में आग लगी थी.

कार में निशु कुमार (30), उनकी पत्नी प्रीति, बेटा अर्थ कुमार और चालक रमन मौजूद थे. इस हादसे में निशु कुमार की मौत हो गई थी जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- 

UP News: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, इस केस में चलेगा ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget