एक्सप्लोरर

मेरठ में उपलों की चिता पर लेटे 95 साल के किसान नेता, पुलिस ने धूप से बचने का लगवाया तंबू

Meerut News: मेरठ में 95 साल के बुजुर्ग दलबीर सिंह भी कई दिनों से धरने पर बैठे थे लेकिन, उनकी मांगे नहीं माने जाने के बाद वो गुस्से में आ गए और उन्होंने चिता पर बैठने का ऐलान कर दिया.

Meerut News: मेरठ में मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए परतापुर थाने में चल रहा भारतीय किसान यूनियन का आंदोलन अब उग्र होने की तरफ है. इस बीच उनकी मांग नहीं सुने जाने से नाराज 95 साल के बुजुर्ग किसान दलबीर सिंह ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है. वो उपलों की चिता बनाकर उस पर लेट गए हैं. उनका कहना कि है कि अगर हमारी बात ही नहीं सुनी जाएगी तो हम जी कर क्या करेंगे? इधर मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं. 

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले परतापुर थाने में पिछले आठ दिनों से किसानों का धरना चल रहा है. किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं. 95 साल के बुजुर्ग दलबीर सिंह भी कई दिनों से धरना में शामिल थे, जिसके बाद वो इतने गुस्से में आए कि उन्होंने चिता पर लेटने का ऐलान कर दिया. उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली से उपले मंगवाए और फिर चिता सजा दी. जिसके बाद बुजुर्ग किसान दलबीर सिंह उपलों की चिता पर लेट गए. 

पुलिस ने चिता पर लगवाया तंबू
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझाने पहुंचे लेकिन, बुजुर्ग किसान चिता से उठने को तैयार नहीं हुए. जिसके बाद पुलिस ने भीषण गर्मी को देखते हुए उन्हें बचाने को चिता पर तंबू लगवा दिया है. ये किसान पिछले कई दिनों से मोहिउद्दीनपुर गन्ना सोसाइटी डेलिगेट्स का चुनाव रद्द कराने की मांग कर रहे हैं. किसान न झुकने को तैयार हैं और न परतापुर थाने से उठने को. 


मेरठ में उपलों की चिता पर लेटे 95 साल के किसान नेता, पुलिस ने धूप से बचने का लगवाया तंबू

किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक मोहिउद्दीनपुर गन्ना सोसाइटी के डेलिगेट्स का चुनाव रद्द नहीं होगा वो थाने में जमे रहेंगे. बीकेयू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी का कहना है कि कुछ नेताओं के दबाव में डेलिगेट्स के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए. ऐसा हम किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे. बेवजह कुछ लोग सरकार को बदनाम करने का काम कर रहें हैं. कभी इन चुनावों में ऐसा नहीं हुआ जैसा अब हो रहा है. अब जो होगा वो देखा जाएगा. 

गन्ना सोसाइटी के चुनाव में धांधली का आरोप
मेरठ में 6 गन्ना सोसाइटी हैं, इनमें मलियाना गन्ना सोसाइटी के डेलिगेट्स का चुनाव निर्विरोध हो गया, जबकि बाकी पांच सोसाइटी दौराला, सकौती, मोहिउद्दीनपुर, मेरठ और मवाना गन्ना सोसाइटी के लिए वोट डाले गए और चुनाव नतीजे भी घोषित कर दिए गए. मोहिउद्दीनपुर गन्ना सोसाइटी के चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए किसानों ने आठ दिन से परतापुर थाना घेर रखा है. भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मेरठ के परतापुर थाने पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया था. 

पहाड़ी क्षेत्रों में क्यों घट रही है कौवों की संख्या? एक्सपर्ट ने बताई इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget