एक्सप्लोरर

यूपी में उपचुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, AIMIM के पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी को कहा अलविदा

UP News: मेरठ महापौर के चुनाव में AIMIM दूसरे नंबर की पार्टी बनकर निकली थी. हालांकि अनस ने बताया पार्टी नेतृत्व एक विशेष पार्टी को सपोर्ट कर रहा था. इसलिए मैंने पार्टी छोड़ी.

Meerut News: मेरठ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा झटका लगा है. एआईएमआईएम से मेरठ महापौर का चुनाव लड़े मोहम्मद अनस ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफा देने के बाद सियासी गलियारों में बड़ी चर्चाएं चल रही हैं. लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने इस बार प्रत्याशी नहीं उतारा था और इसको लेकर भी पार्टी में अंतर्कलह चल रही थी.

एआईएमआईएम से मेरठ महापौर का चुनाव लडे मोहम्मद अनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एआईएमआईएम से इस्तीफे की जानकारी शेयर की. इसके बाद फोन घनघना उठे कि आखिर मोहम्मद अनस जैसे मजबूत नेता ने पार्टी क्यों छोड़ी. क्यों अचानक से इतना बड़ा फैसला लिया गया. कुछ लोग मोहम्मद अनस से मिलने भी पहुंचे थे, लेकिन मोहम्मद अनस ने साफ कह दिया पार्टी छोड़ दी तो छोड़ दी.

मेयर चुनाव में सबको चौंकाया था अनस ने
पिछले साल हुए महापौर चुनाव में मोहम्मद अनस ने सबको चौका दिया था. एआईएमआईएम ने मौहम्मद अनस को चुनाव मैदान में उतारा था. किसी को यकीन नहीं था कि पतंग आसमान में इतनी ऊंचाई पर उड़ेगी, लेकिन ऐसा हो गया. बीजेपी से हरिकांत अहलूवालिया चुनाव तो जीत गए, लेकिन मेरठ जैसी महत्वपूर्ण सीट पर एआईएमआईएम दूसरे नंबर पर रही, मोहम्मद अनस को महापौर चुनाव में करीब एक लाख 28 हजार 547 वोट मिली. इन वोटो ने सबको चौका दिया था. इसकी चर्चा पूरे देश में रही थी.

सपा को पछाड़ कर आगे निकल गई थी पार्टी
मेरठ के महापौर चुनाव में सबसे ज्यादा चौकाने वाली दो बातें सामने आई थी. एक ये कि मेरठ महापौर सीट पर सपा ने एमएलए अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन सीमा प्रधान तीसरे नंबर पर रही और मोहम्मद अनस दूसरे नंबर पर. दूसरी चौकाने वाली बात ये थी कि जिस महापौर सीट पर बसपा से सुनीता वर्मा चुनाव जीती थी वो सीट बसपा के हाथ से ही नहीं गई बल्कि बसपा प्रत्याशी हशमत मलिक चौथे नंबर पर पहुंच गए.

क्या बोले मोहम्मद अनस
लोकसभा चुनाव में मेरठ सीट पर इस बार एआईएमआईएम ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था. इसको लेकर पार्टी का एक धड़ा बेहद गुस्से में था. तभी से चर्चा चल रही थी कि पार्टी से कुछ लोग इस्तीफा दे सकते हैं.एआईएमआईएम से इस्तीफा देने के बारे में जब मोहम्मद अनस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरठ का पार्टी नेतृत्व एक विशेष पार्टी को सपोर्ट कर रहा था. इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से भी कही गई थी. लेकिन न कोई एक्शन हुआ न जवाब आया. इसी से परेशान होकर पार्टी छोड़ दी है.  

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- 'पक्षपात किया जा रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget