एक्सप्लोरर

मेरठ: रैपिड रेल प्रोजेक्ट में आड़े आ रही थी अवैध मस्जिद, प्रशासन ने देर रात कर दिया ध्वस्त

Meerut Mosque Demolished: प्रशासन के मुताबिक ये मस्जिद अवैध तरीके से बनी हुई थी.जिसके बाद इस मस्जिद का डेमोलिशन रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत सड़क का चौड़ीकरण करने के चलते कर दिया गया.

Meerut Mosque Demolished: यूपी के मेरठ में बन रही रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण के बीच में सालों पुरानी एतिहासिक छोटी मस्जिद आ रही थी, जिसे प्रशासन के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों से बातचीत के बाद मस्जिद को हटाने पर सहमति बनी, जिसके बाद शुक्रवार रात को मशीनों से इस मस्जिद को रास्ते से हटाने का काम शुरू किया गया और पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. 

दरअसल मेरठ-दिल्ली रोड सर्विस लेन पर यह मस्जिद बरसों से मौजूद थी और इसमें बाकायदा इबादत भी की जाती थी. प्रशासन के मुताबिक ये मस्जिद अवैध तरीके से बनी हुई थी. पीडब्ल्यूडी की इसे अवैध कब्जा मानता था. लेकिन, अब चूंकि यहां पर रैपिड रेल का कार्य चल रहा है इसलिए इस मस्जिद का डेमोलिशन रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत सड़क का चौड़ीकरण करने के चलते कर दिया गया. बीती रात इस मस्जिद को ना सिर्फ गिराया गया बल्कि मौके से एक-एक ईंट हटा दी गई.

प्रशासन ने बीती रात हटाई अवैध मस्जिद
शुक्रवार 21 फरवरी को इस मस्जिद को यहां से हटाने की योजना थी. लेकिन, कानून-व्यवस्था के मद्देनजर आधी रात के बाद इस ध्वस्तीकरण को अंजाम दिया गया. दो दिन पहले इस मस्जिद की बिजली काट दी गयी थी और आगे का हिस्सा मजदूर लगाकर तोड़ा गया था. इबादतगीरों के मुताबिक ऐतिहासिक मस्जिद की जमीन पर अवैध कब्जा हो गया. इसलिए मस्जिद के बदले मस्जिद और जमीन का मुआवजा दिया जाना चाहिए. 

जिला प्रशासन ने दावा किया है कि यह मस्जिद सहमति से ध्वस्त कराई गयी है. शुक्रवार शाम तक जहां मस्जिद दिखती थी, आज शनिवार की सुबह होते ही ये पूरी मस्जिद खत्म हो गई और पूरी जमीन एकदम खाली हो गई. प्रशासन की ओर से मुस्लिम समुदाय से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है और कहा कि उनकी मांगों पर उचित विचार किया जाएगा.  

'क्या मुगल उर्दू को घोड़े पर पीछे बिठाकर लाए थे?' 'कठमुल्ला' विवाद पर बोलीं पल्लवी पटेल   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget