एक्सप्लोरर

Meerut News: थूकने को लेकर छात्रों में खूनी संघर्ष, 10वीं के छात्र ने बस में घुसकर दो साथियों को मारी गोली

Meerut Crime News: मेरठ में एक चलती बस में फायरिंग के बाद अफरा तफरी मच गई. इस मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है, मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है.

Meerut News Today: मेरठ में फैज ए आम इंटर कॉलेज में क्लास में थूकने को लेकर शुरू हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. खूनी संघर्ष भी ऐसा कि वर्चस्व कायम करने के लिए 10वीं क्लास में साथ पढ़ने वाले छात्र एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. इस दौरान छात्रों के एक गुट ने चलती बस में साथी छात्रों पर फायरिंग कर दी, यह गोली दो छात्रों को लगी. इस घटना के बाद बस में अफरा तफरी मच गई.

दरअसल, ये पूरा मामला मेरठ के फैज ए आम इंटर कॉलेज का है, जहां 10वीं के छात्रों में थूकने को लेकर लड़ाई हो गई. आरोप है कि तीन दिन पहले क्लास में एक छात्र ने थूक दिया था, जिसका शादाब ने विरोध किया था. इसको लेकर उमर नाम के छात्र की शादाब से कहासुनी हो गई थी.

बस में साथी छात्रों पर की फायरिंग
दोपहर को एग्जाम खत्म होने के बाद बस में सवार होकर शादाब अपने दोस्त कासिम और खुर्शीद के साथ सिवालखास अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान उमर अपने साथियों के साथ मेट्रो प्लाजा के पास पहुंचा. 

आरोप है कि बस में सवार होते ही उमर ने तमंचा निकालकर शादाब की हत्या के नियत से गोली चलानी चाही, लेकिन कासिम ने तमंचा पकड़ लिया. जिससे गोली कासिम के हाथ में लग गई और उसके साथी खुर्शीद की जांघ में भी गोली लग गई. 

आरोपी छात्र गिरफ्तार
मामला मेरठ के ब्रहमपुरी थाना इलाके के मेट्रो प्लाजा के पास का है. बस में घुसकर दो छात्रों को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया. इसके बाद बस चालक ने बस रोक दी, बस में सवार लोगों ने उतरकर भाग रहे छात्रों को पकड़ लिया. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया. 

पकड़े गए छात्रों को लेकर पुलिस थाने आ गई. फैज ए आम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों से पूछताछ की जा रही है, जबकि दोनों घायल छात्र खुर्शीद और कासिम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. ईएमओ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों छात्र खतरे से बाहर हैं, एक के हाथ और दूसरे की जांघ में गोली लगी है.

जांच के लिए पुलिस टीम गठित
इस पूरे मामले में मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. दो छात्र हिरासत में भी लिए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रों में किस बात को लेकर विवाद था और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया गया, इसकी जांच के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है. अस्पताल में घायल छात्र खतरे से बाहर हैं, पुलिस हर बिंदु की गहनता से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: बहराइच हिंसा पर रामगोपाल मिश्रा से जुड़े बयान पर नूपुर शर्मा ने मांगी माफी, कहा- 'जो सुना था..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget