एक्सप्लोरर

हरदोई में युवक को जिंदा जलाने के मामले में मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

हरदोई में दलित युवक को जिंदा जलाकर उसकी हत्या के मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। हरदोई में पिछले दिनों एक दलित युवक को जिंदा जलाकर मार देने के मामले में राजनीति तेज हो गई है। बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। मायावती ने ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर जाति के नाम पर एक दलित युवक को जिन्दा जला देना, यह अति-क्रूर व अति निन्दनीय है। सरकार इसके दोषियों को तुरन्त सख्त सजा दिलाये ताकि प्रदेश में आगे ऐसी कोई पुनरावृति ना हो सके, बी.एस.पी. की यह मांग है।

बतादें कि 15 सितंबर को हरदोई कोतवाली शहर क्षेत्र के भदैंचा गांव के मोनू को चारपाई से बांधकर उसपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया था जिससे उसकी मौत हो गई। मोनू के पिता मिथिलेश ने बताया कि पत्नी रामबेटी की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल लेकर गया था। बेटे मोनू से रुपये की व्यवस्था कर अस्पताल आने के लिए कहा। मिथिलेश ने कहा कि मोनू 25 हजार रुपये की व्यवस्था कर राधे गुप्ता के घर के पास रहने वाले श्याम सुंदर से बाइक लेने जा रहा था। तभी रास्ते में ही राधे समेत चार लोगों ने उसे पकड़कर कमरे में बंदकर पीटना शुरू कर दिया। चारपाई में बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई। बेटे को जलाकर मार दिए जाने की खबर सुनकर उसकी बीमार मां ने भी दम तोड़ दिया था।

आरोपी की सफाई वहीं, मामले में आरोपी राधे गुप्ता ने बताया कि मोनू उनके घर में घुसा था। मोनू ने घर में घुसकर लड़की को छेड़ा था। नींद से जगने पर घरवालों ने मोनू की पिटाई कर दी। जिसके बाद मोनू ने खुद को आग लगा ली और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल राधे गुप्ता, उसकी पत्नी डॉली और युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया आत्महत्या का मामला पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस ने दावा किया है कि बाहर जमा भीड़ से बचने के लिए युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोनू शनिवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जो ऊंची जाति से थी और उसी गांव में उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर रहती थी। उन्होंने कहा, "लड़की के चाचा और चाची ने दोनों को देख लिया। उन्होंने मोनू को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इससे घर के बाहर भीड़ जुट गई।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget