एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मायावती के इस एलान से यूपी में साफ हुई INDIA गठबंधन की तस्वीर? जानें कौन- कौन दल हैं साथ

Mission 2024: बसपा प्रमुख मायावती ने इंडिया और एनडीए गठबंधन के घटक दलों पर निशाना साधा. उन्होंने साफ कर दिया कि गठबंधन से इतर बसपा साल 2007 की तरह अकेले चुनाव लड़ेगी.

Lok Sabha Election 2024: मायावती (Mayawati) ने लोकसभा चुनाव से पहले बने इंडिया (INDIA) और एनडीए (NDA) की गठबंधन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. उन्होंने साफ कर दिया कि बसपा (BSP) दोनों मोर्चों में से किसी के साथ शामिल नहीं होगी. बता दें कि दोनों गठबंधन लोकसभा चुनाव की जंग में उतरने से पहले कुनबे का विस्तार करने की रणनीति पर काम कर रहे थे. एनडीए और इंडिया गठबंधन मायावती को पाले में लाने के लिए डोरे डाल रहा था. मायावती के बयान से साफ हो गया कि अब बसपा किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बननेवाली है.

बता दें कि इस समय यूपी में इंडिया गंठबंधन में सपा, कांग्रेस और रालोद जैसे दल एक साथ हैं. वहीं इंडिया गठबंधन को छोटे-मोटे दलों का भी साथ मिला है, इसके अलावा यूपी एनडीए में बीजेपी, सुभासपा, निषाद पार्टी और अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) हैं. अब यूपी में इंडिया और एनडीए गठबंधन की तस्वीर मुख्य रूप से साफ हो गई है.

NDA-INDIA गठबंधन में मायावती किसके साथ?

बसपा पुराने फॉर्मूले पर 2024 का लोकसभा लड़ेगी. विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को मायावती से कुछ ज्यादा उम्मीद थी. जानकारों का कहना था कि मायावती के आने से लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन एनडीए के मंसूबे को झटका दे सकता है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य रखा था. मायावती के एनडीए का हिस्सा बनने पर बीजेपी को मिशन 80 को पूरा करने में सहयोग मिलने की उम्मद थी. अब उन्होंने रुख साफ कर दिया है.

मीडिया से फर्जी खबर नहीं फैलाने की अपील की 

मायावती की पार्टी बसपा किसी भी गठबंधन में लोकसभा का चुनाव लड़ने नहीं जा रही है. बसपा के इंडिया की छतरी से बाहर होने पर अब अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP) और जयंत चौधरी की रालोद, कांग्रेस और वाम दल बच गई है. मायावती ने एलान किया है बसपा लोकसभा चुनाव का चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने इंडिया गठबंधन की तरफ से बीजेपी की बी टीम बताए जाने पर भी निशाना साधा. दोनों गठबंधन से किनारा करते हुए मायावती ने मीडिया से फर्जी खबर नहीं फैलाने की अपील की. ट्वीट के जरिए उन्होंने एनडीए और इंडिया गठबंधन के ज्यादातर घटक दलों को गरीब-विरोधी, जातिवादी और  सांप्रदायिक बताया. उन्होंने कहा कि इसीलिए गठबंधन की छतरी में चुनाव लड़ने का सवाल पैदा नहीं होता.

Imran Masood News: इमरान मसूद को BSP ने क्यों निकाला? सामने आई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर प्रदर्शन, लोग बोले- बिना सूचना के बढ़ाई दर
ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर प्रदर्शन, लोग बोले- बिना सूचना के बढ़ाई दर
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget