एक्सप्लोरर

लखनऊ विश्विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल हो सकता है CAA, मायावती ने जताया विरोध

बसपा मुखिया मायावती ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने पर वह इसे पाठ्यक्रम से वापस ले लेंगी।

लखनऊ, आईएएनएस। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पूरे देश में मचे घमासान के बीच लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस कानून को पाठ्यक्रम में शामिल करने के प्रस्ताव की बात कर नई बहस को जन्म दे दिया है। बसपा मुखिया मायावती ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने पर वह इसे पाठ्यक्रम से वापस ले लेंगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से सीएए को पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव हुआ है। राजनीति शास्त्र विभाग की अध्यक्ष शशि पांडेय ने कहा, "नागरिकता संशोधन कानून का रूप ले चुका है। इसकी जानकारी बच्चों को होना जरूरी है। जब यह पाठ्यक्रम शामिल होगा, तब जानकारी दी जाएगी। कश्मीर में अनुच्छेद-370 और सीएए जैसे हालिया कानूनी बदलाव हुए हैं, उस ²ष्टि से इसकी जानकारी आवश्यक है। हम भारतीय राजनीति के सारे समकालीन मुद्दों को पढ़ाते हैं। अभी यह पाठ्यक्रम नहीं आया है। जब यह सभी अकादमिक बॉडी से पास होगा, तब जानकारी दे दी जाएगी।"

इस विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा, "अभी विभाग की ओर से सिर्फ प्रस्ताव रखा गया है। किसी विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के पहले उसे बोर्ड मीटिंग व कार्यपरिषद से गुजरना पड़ता है। इसमें लंबा वक्त लगता है।"

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ विश्वविद्यालय की इस कवायद का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लिखा, "सीएए पर बहस आदि तो ठीक है, लेकिन कोर्ट में इस पर सुनवाई जारी रहने के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा इस अतिविवादित व विभाजनकारी नागरिकता कानून को पाठ्यक्रम में शामिल करना पूरी तरह से गलत व अनुचित है। बसपा इसका सख्त विरोध करती है तथा यूपी में सत्ता में आने पर इसे अवश्य वापस ले लेगी।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख
'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख
सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget