एक्सप्लोरर

मायावती की भतीजी परिवार के खिलाफ पहुंची थाने, लगाया गंभीर आरोप, मामला दर्ज

यूपी के हापुड़ की नगर कोतवाली में बीएनएस की धारा 85, 115 (2), 352, 351(2), 74, 75, 76, 3, 4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी एलिस ने अपने पति विशाल सहित सास-ससुर और जेठ-जिठानी व नन्द सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया है. कोर्ट के आदेश पर हापुड़ की नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. बसपा सुप्रीमो की भतीजी की सास पुष्पा देवी हापुड़ में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष हैं और उन्होंने बीएसपी से ही यह चुनाव लड़ा था.  बता दें एलिस, मायावती के भाई नरेश कुमार की बेटी हैं.

जानकारी के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी एलिस उम्र 30 वर्ष पुत्री नरेश कुमार निवासी इंद्रपुरी साउथ वेस्ट, दिल्ली की शादी 9 नवंबर 2023 को हिन्दू रीति-रिवाज से हापुड़ में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी के बेटे विशाल से हुई थी. 

क्या-क्या हैं आरोप?
एलिस का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी व जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जिठानी निशा, ननद शिवानी व मौसा ससुर अखिलेश एकराय होकर उससे गाजियाबाद के इंद्रापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रूपये अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग करने लगे. 

आरोप है कि ससुराली उस पर दवाब बनाते थे कि उसकी बुआ मायावती बीएसपी की कर्ताधर्ता हैं और उन पर बहुत पैसा है. आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी व जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. पीड़िता ने अपने पति विशाल पर मसल्स बनाने के लिए स्टेरॉयड इंजैक्शन लगाने की वजह से सैक्सुअल लाइफ खराब (नंपुसक) होने के भी आरोप लगाए हैं. 

संभल की जामा मस्जिद के नाम पर विवाद, कमेटी के उप सचिव बोले- मनमानी कर रहा ASI

पीड़िता का कहना है कि जब उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई और उन्होंने जब सास-ससुर से बात की, तो उन्होंने पीड़िता से जेठ भूपेंद्र सिंह से संबंध बनाने के लिए कहा. 17 फरवरी 2025 को भी उसके साथ मारपीट की गई और ससुर व जेठ ने उसके साथ जर्बदस्ती की. 

घटना के संबंध में पीड़िता के वकील राजीव शर्मा एडवोकेट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ-जिठानी, नन्द व मौसा ससुर सहित 7 लोगों के खिलाफ हापुड़ की नगर कोतवाली में बीएनएस की धारा 85, 115 (2), 352, 351(2), 74, 75, 76, 3, 4 के तहत एफआईआर दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget