एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम एकनाथ शिंदे से नजदीकी पड़ी महंगी, बसपा सुप्रीमो मायावती ने इन दो नेताओं को किया पार्टी से बाहर

UP News: मायावती ने दो नेताओं राजकिशोर सिंह और बृजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. ये दोनों नेता एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में उनके साथ साए की तरह देखे गए थे.

UP Politics: बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने दो नेताओं राजकिशोर सिंह (Rajkishore Singh) और बृजकिशोर सिंह (Brijkishore Singh) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. दरअसल इन दोनों नेताओं को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के करीबी होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है. ये दोनों नेता एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में उनके साए की तरह देखे गए थे. मायावती को उनकी अपने प्रतिद्वंदी से करीबी रास नहीं आई और उन्होंने दोनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. बता दें कि रविवार यानी आज महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या आये थे. इन दोनों नेताओं ने अयोध्या में एकनाथ शिंदे से मुलाकात की, जिसका इन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा.

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लिया गया एक्शन

पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया.  दोनों ही नेता बस्ती जिले से आते हैं. बसपा जिला अध्यक्ष जयहिंद गौतम ने इस बाबत एक चिट्ठी भी जारी की है. जिसमें बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह और उनके भाई व पूर्व राज्य मंत्री बृजकिशोर सिंह को पार्टी से बाहर किया गया है. उन्होंने चिट्ठी में कहा कि दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से निष्कासित किया गया.

जल्द हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

जानकारी के लिए बता दें कि राजकिशोर सिंह सपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं. साथ ही राजकिशोर और बृजकिशोर दोनों सगे भाई भी हैं. इसके अलावा राजकिशोर यूपी की राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाते हैं. बसपा से निष्कासन के बाद दोनों के बीजेपी से नजदीकियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

बस्ती के राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही इन दोनों बड़े नेताओं पर बसपा का एक्शन बस्ती के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं बात अगर यूपी निकाय चुनाव की करें तो यूपी में 4 और और 11 मई को मतदान होगा और 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे. यूपी निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें वाराणसी, साहरनपुर, आगरा, झांसी, मुरादाबाद, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है. जिसमें चित्रकूट, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं. वहीं नामाकंन पत्र भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 11 से 17 अप्रैल तक है और दूसरे चरण के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक है.

यह भी पढ़ें:

Bareilly News: 'सड़कों पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन', देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर भड़के दरगाह आला हजरत के मौलाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget