एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी के मामले पर BSP प्रमुख मायावती ने तोड़ी चुप्पी, जानें- विरोध किया या समर्थन?

Mayawati on Rahul Gandhi Disqualified: मायावती ने कहा कि कांग्रेस को यह सोचना चाहिए कि 1975 में जो हुआ वह क्या सही था और अब राहुल गांधी के साथ जो कुछ हो रहा है वो भी कितना उचित है.

Rahul Gandhi News: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने चुप्पी तोड़ दी हैं. मायावती ने ट्वीट करके इस मामले में अपनी राय जाहिर की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह ज़रूर सोचना चाहिए कि साल 1975 में जो कुछ हुआ वह क्या सही था और अब उनके नेता राहुल गांधी के साथ जो कुछ हो रहा है वो भी कितना उचित है.

मायावती ने ट्विटर पर लिखा, ''पहले कांग्रेस व अब BJP सरकार द्वारा हर स्तर पर अधिकांश मामलों में घोर स्वार्थ की राजनीति करने के कारण ही ग़रीबी, बेरोज़गारी व पिछड़ेपन आदि की  गंभीर समस्याओं को दूर करने की व्यापक जनहित, जन कल्याण व देश हित के ज़रूरी काम पर पूरा पूरा ध्यान नहीं देना अति दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण.'' उन्होंने आगे लिखा कि ''इसी संदर्भ में कांग्रेस पार्टी को यह ज़रूर सोचना चाहिए कि सन 1975 में जो कुछ हुआ वह क्या सही था और अब उनके नेता राहुल गांधी के साथ जो कुछ हो रहा है वो भी कितना उचित? एक दूसरे के प्रति राजनीतिक द्वेष, नफ़रत आदि से देश का ना पहले भला हुआ है और न ही आगे होने वाला है.''

एक और ट्वीट में मायावती ने कहा कि ''यह स्पष्ट है कि देश की आज़ादी के बाद बीते 75 सालों में यहां रही विभिन्न सरकारें अगर संविधान की पवित्र मंशा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं व परंपराओं के अनुसार ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करती होतीं तो भारत वास्तव में अग्रणी व आदर्श मानवतावादी विकसित देश बन गया होता होता.''

Rahul Gandhi Disqualified: अखिलेश यादव ने बताई राहुल गांधी की सदस्यता जाने की असली वजह, आजम खान का किया जिक्र

बता दें कि इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने कहा, ''मैं राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने के घटनाक्रम से स्तब्ध हूं. निस्संदेह यह भारत में संवैधानिक स्वतंत्रता के ताबूत में आख़िरी कील है. भगोड़े को भगौड़ा और चोर को चोर कहना आज के 'नये भारत' में अपराध घोषित कर दिया गया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget