एक्सप्लोरर

'क्या ये गुलाम मुस्लिम देश रोक पाएंगे?' इजरायल और ईरान के बीच तनाव पर मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी का बड़ा बयान

Israel Vs Iran: इजरायल और ईरान के बीच तनातनी पर मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे तीसरे विश्व युद्ध के समान बताया है.

Israel Vs Iran इमामे जुमा मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नक़वी ने ईरान पर इजरायल के हमले की निंदा करते हुए इसे क्षेत्र में तीसरा विश्व युद्ध छेड़ने के समान बताया. मौलाना ने अपने बयान में कहा कि हम ईरान पर इजरायल के हमले की कड़ी निंदा करते हैं और इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. विशेष रूप से हम ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामनाई के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं.

मौलाना ने कहा कि इस समय केवल ईरान ही अमेरिका और इजरायल का मुक़ाबला कर रहा है. किसी भी मुस्लिम देश में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह अमेरिका और इजरायल के ख़िलाफ़ एक शब्द भी कह सके. यही वजह है कि ईरान हमेशा साम्राज्यवादी और अहंकारी ताक़तों की आँखों में खटकता रहता है.मौलाना ने कहा कि अमेरिका और इजरायल इंसानियत के खुले दुश्मन हैं और अब दुनिया को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुसलमान ख़ैबर को भुला सकते हैं, लेकिन यहूदी नहीं भूल सकते. ध्यान रखिए कि सोशल मीडिया पर जितनी भी पोस्ट साम्राज्यवादी ताक़तों की ओर से डाली जाती हैं, वे या तो पैग़म्बर मुहम्मद (स.) के ख़िलाफ़ होती हैं या हज़रत अली (अ.) के. क्योंकि यहूदी आज भी ख़ैबर की हार को नहीं भूले हैं. हज़रत अली (अ.) ने ख़ैबर में यहूदियों को शिकस्त दी थी, और आज इंशाअल्लाह आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामनाई इजरायल को शिकस्त देंगे.

'क्या ये गुलाम मुस्लिम देश रोक पाएंगे...?'
मौलाना ने आगे कहा कि आज कौन है जो इजरायल को ग्रेटर इजरायल योजना पर अमल करने से रोक सके? क्या ये गुलाम मुस्लिम देश रोक पाएंगे? क्या वे लोग रोकेंगे जो अपनी इज़्ज़तो ओ नामूस को अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने पेश कर रहे थे? आज मिस्र और जॉर्डन जैसे देश खुलेआम इजरायल का समर्थन कर रहे हैं. मुस्लिम देशों द्वारा इजरायल को हथियार और रसद पहुंचाई जा रही है. उन्होंने कहा कि ये अरब देश इतने बेशर्म हैं कि अपने आलीशान महलों और अय्याशियों के बदले मक्का और मदीना भी दे देंगे. हज़ारों मासूम ग़ज़ा में मार दिए गए, लेकिन इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. मौलाना ने अपने बयान में कहा कि यक़ीनन ज़ालिमों का अंत होकर रहेगा. अब इजरायल के विनाश के दिन क़रीब हैं. इंशाअल्लाह ईरान का जवाब निर्णायक होगा, इस पर पूरी दुनिया को यक़ीन है.

अहमदाबाद विमान हादसे में शिकार आगरा दंपति, परिवार के लोग बोले- 'कोई चमत्कार होगा और...'

अहमदाबाद हादसे पर शोक जताया
मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नक़वी ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भी गहरा शोक व्यक्त किया. मौलाना ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा दिल दहला देने वाला है. हम अपने देशवासियों की मौत पर सदमे में हैं. इस मुश्किल घड़ी में हम उनके परिवारों के साथ हैं. मौलाना ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह हर संभव प्रयास करे ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी

वीडियोज

US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन; आयरलैंड को 164 का लक्ष्य
15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
"जो चीज तकलीफ दे रही है निकलवाते क्यों नहीं हो" दिल्ली मेट्रो पर शख्स ने किया अजीब डांस तो यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget