एक्सप्लोरर

'यतीम बच्चों और बेवा महिलाओं की तरक्की', यूपी के इस मौलाना ने किया वक्फ संशोधन कानून का समर्थन

UP News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि चंद राजनीतिक लीडरान मुसलमानों को गुमराह करने में लगे हैं कि मस्जिदें और मदरसे छीन लिए जाएंगे, जबकि इस कानून में ऐसा कुछ भी नहीं है,

Maulana Shahabuddin Razvi on Waqf Act: वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को धमकी मिली है. मौलाना ने वक्फ संशोधन बिल को मुस्लिमों के लिए फायदेमंद बताया था. मौलाना ने देश के मुसलमानों से अपील की कि वह वक्फ संशोधन कानून का विरोध न करें. उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आए देश का मुसलमान. सरकार ने मुस्लिमों के हितों को ध्यान में रखकर वक्फ संशोधन बिल को कानूनी रूप दिया है.

उन्होंने कहा कि मुसलमान वक्फ बिल से न डरें, धार्मिक स्थलों को कोई खतरा नहीं, इससे फायदा होगा और गरीबों की मदद होगी. उन्होंने कहा कि उग्र धरना प्रदर्शन से नुकसान होता है, अमन व शांति बहुत जरूरी है. मौलाना ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से आम मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं है बल्कि फायदा होगा. चंद राजनीतिक लीडरान मुसलमानों को गुमराह करने में लगे हैं कि मस्जिदें और मदरसे छीन लिए जाएंगे, जबकि इस कानून में ऐसा कुछ भी नहीं है, बल्कि इस तरह की बातें मुसलमानों को भ्रमित करने वाली और उकसाने और भड़काने वाली है.

मौलाना बरेलवी ने तमाम मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि वक्फ कानून से घबराने और डरने की जरुरत नहीं है और न ही कोई उग्र धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता है. धरना प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है, मगर राजनीति लोग मुसलमानों के जज्बात को भड़का कर अपने राजनीतिक लक्ष्य हासिल करते हैं. हमारा तजुर्बा बताता है और हमने खुद भी CAA के प्रकरण में देखा भी है कि राजनीतिक लोगों के बहकावे में मुसलमान सड़कों पर उतरे, जगह-जगह धरना प्रदर्शन किए और उसकी स्थिति चंद घंटों में उग्र हो गई.

उन्होंने कहा कि नतीजे के तौर पर सिर्फ उत्तर प्रदेश में 27 नौजवानो की जाने गई और सैकड़ों नौजवान जेल की सलाखों में चले गए. जिन में कुछ की जमानतें हुई और अभी भी बहुत सारे नौजवान जेलों में बंद हैं. अब उनका कोई पुरसाने हाल नहीं है. इसलिए मैं तमाम मुसलमानो से उनके हितों का ध्यान रखते हुए अपील कर रहा हूं कि रोड़ों पर उतरकर धरना प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है, हां अगर कहीं जरूरत पेश आए तो जम्हूरी अंदाज में अमन व शांति के साथ अपनी बात रखें.

यतीम बच्चों और बेवा महिलाओं की तरक्की के लिए काम होंगे

मौलाना ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल गरीब व कमजोर मुसलमानों के हितो के लिए है. वक्फ जमीन से होने वाली आमदनी गरीब मुसलमानों कि समाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में लगायी जाएगी. वो परिवार जो गरीब है और अपने बच्चों को गुरबत की वजह से अच्छे स्कूलों में नहीं पढ़ा पा रहे हैं, ऐसे बच्चों की आर्थिक मदद करके पढ़ाई लिखाई में आगे बढ़ाया जाएगा. यतीम बच्चों और बेवा महिलाओं की तरक्की के लिए काम होंगे. इससे होने वाली आमदनी वाकिफ की मंशा के मुताबिक खर्च की जाएगी. स्कूल, कालेज, मदरसे, हॉस्पिटल और यतीमखाने खोले जाएंगे. जिससे गरीब मुसलमानों का शिक्षा के मैदान में पिछड़ापन दूर होगा.

धार्मिक स्थलों को कोई खतरा नहीं

मौलाना बरेलवी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से धार्मिक स्थलों को कोई खतरा नहीं है. मस्जिदों, मदरसों, ईदगाहों, कब्रिस्तानो, दरगाहों को कोई खतरा नहीं है. इन धार्मिक स्थलों की स्थिति जैसी है वैसी ही रहेगी. इन धार्मिक स्थलों में हुकूमत कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकती. मुसलमानों को कुछ राजनीतिक लोग अपने स्वार्थों का लाभ लेने के लिए गुमराह कर रहे हैं, मैं मुसलमानों से अपील करता हूं इन राजनीतिक लोगों के बहकावे और उकसावे में न आएं.

(बरेली से भीम मनोहर की रिपोर्ट)

यूपी में आलू किसानों की आमदनी होगी दोगुनी, योगी सरकार के प्लान से इन जिलों को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget