एक्सप्लोरर

UP: अंजू के निकाह को मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बताया जायज, पहले पति से तलाक पर कही ये बात

Maulana Shahabuddin Razvi Reaction on Anju: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेली ने भारतीय महिला अंजू की पाकिस्तानी युवक से शादी को इस्लाम के नजरिये से जायज बताया है. ये शादी इस समय चर्चा का विषय बन गई है.

Bareilly: सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रेम होने के बाद, एक भारतीय महिला प्रेमी से मिलने पाकिस्तान (Pakistan) पहुंच गई. राजस्थान (Rajasthan) की रहने वाली 34 वर्षीय अंजू (Anju) को पाकिस्तानी व्यक्ति नसरुल्ला से फेसबुक (Facebook) पर दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. अंजू ने अपने प्रेमी नसरुल्ला से मंगलवार (25 जुलाई) को निकाह कर लिया, जहां उसने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कर लिया और अंजू से फातिमा बन गई. इस मामले के बाद पूरे देश से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अंजू के शादी करने और धर्म परिवर्तन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने अंजू और नसरुल्लाह के निकाह को इस्लाम के नजरिये से जायज बताया है. मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अब अंजू को पहले पति से तलाक लेने की कोई जरुरत नहीं है. भारत की अंजू और पाकिस्तान की सीमा हैदर का मामला, न सिर्फ भारत- पाकिस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

अंजू की शादी पर उठने लगे सवाल

एक तरफ सीमा हैदर मोहब्बत की खातिर अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आ गई, तो दूसरी ओर भारत की अंजू ने भी वही दोहराते हुए पाकिस्तान में जाकर शादी कर लिया. अंजू ने नसरुल्लाह से पाकिस्तान में निकाह कर लिया. इतना ही नहीं अंजू ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर फातिमा बन गई. वही अब अंजू और सीमा के शादी को लेकर तमाम तरीके के सवाल भी उठने लगे हैं.

अंजू का इस्लाम कबूल कर निकाह करना जायज- मौलाना शहाबुद्दीन

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात दरगाह आला हजरत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने, अंजू के फातिमा बनकर निकाह करने को जायज बताया है. मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि अगर इस्लाम कबूल कर कर अंजू ने फातिमा बनकर निकाह किया है तो ये निकाह जायज माना जाएगा. इसके लिए पहले पति से तलाक की कोई जरूरत नहीं है. इस्लाम की नजर में यह निकाह जायज है. उन्होंने कहा कि दो खातून सीमा हैदर और अंजू का मामला हिंदुस्तान और पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है. सबकी नजरें इन दोनों खातून पर हैं. 

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर कल सुनवाई करेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट, ASI के सर्वे पर रोक की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget