एक्सप्लोरर

यूपी: मऊ में चंगाई सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल का हंगामा, दो गिरफ्तार

Mau News:घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पवनी में एक चंगाई सभा विवादों के घेरे में आ गई है. बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर इस सभा को धर्मांतरण का खेल करार दिया.

यूपी के मऊ में चंगाई सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन करान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पुलिस को बुलाया. मौके पर 400 से अधिक महिलाएं थीं. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौके से धार्मिक सामग्री भी बरामद हुई है.

बता दें कि घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पवनी में एक चंगाई सभा विवादों के घेरे में आ गई है. बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह उर्फ तेजस ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर इस सभा को धर्मांतरण का खेल करार दिया. सभा संजय कुमार प्रजापति के घर पर आयोजित की गई थी, जिसमें आसपास के 10 गांवों से करीब 400 महिलाएं शामिल थीं.

चंगाई सभा के नाम पर धर्मान्तरण का आरोप

बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह ने आरोप लगाया कि पवनी गांव में आयोजित इस चंगाई सभा के जरिए भोले-भाले ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को 'चंगाई' का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था. दावा किया कि मौके से बाइबल बरामद हुई और सभा के आयोजक संजय कुमार प्रजापति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रांशु सिंह ने कहा कि यह प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की साजिश थी, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा था.

चंगाई सभा से ठीक होने का दावा

चंगाई सभा में शामिल एक महिला पूनम ने बताया कि वह दवाओं और झाड़-फूंक से तंग आकर प्रार्थना सभा में शामिल हुई थी. उसके मुताबिक यहां दुआओं से उन्हें फायदा हुआ और कोई खर्चा नहीं लिया गया. जबकि बजरंग दल का दावा है कि यह सब धर्मांतरण की प्रक्रिया का हिस्सा था.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही घोसी पुलिस मौके पर पहुंची और संजय कुमार प्रजापति को हिरासत में लिया. धर्मेद्र सिंह की तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सीओ घोसी ने बताया कि पवनी गांव में ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

क्षेत्र में तनाव

मऊ में धर्मान्तरण के इस मामले के बाद तनाव बढ़ गया है, हिन्दू संगठनों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस और प्रशासन के रवैये से बेहद खफा हैं. लोगो का आरोप है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में गतिविधियां चल रहीं हैं और प्रशासन अनजान है.

Input By : राहुल सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget