एक्सप्लोरर

UP: YEIDA का मथुरा में नया क्षेत्रीय कार्यालय शुरू, हेरिटेज सिटी प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

UP News: ग्रेटर नोएडा/ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का नया क्षेत्रीय कार्यालय मथुरा में शुरू हुआ है. इस कार्यालय का उद्घाटन CEO डॉ.अरुण वीर सिंह ने किया.

UP Latest News: ग्रेटर नोएडा/ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने मथुरा में अपना क्षेत्रीय कार्यालय आरंभ कर दिया है, जिससे जिले में हेरिटेज सिटी और अर्बन नोड जैसी योजनाओं को नई गति मिलेगी. इस कार्यालय का उद्घाटन प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह द्वारा गीता शोध संस्थान, वृंदावन में किया गया.

यह कार्यालय मथुरा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, भूमि अधिग्रहण एवं योजनाओं के तेज निष्पादन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है. इस पहल में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने विशेष भूमिका निभाई.

उद्घाटन समारोह की शुरुआत धर्माचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार से हुई. भगवान बांके बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभ आशीर्वाद लिया गया. सभा कक्ष में नियोजन विभाग और CBRE कंसल्टेंट की ओर से हेरिटेज सिटी की विशेषताओं को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया गया.

CEO ने दी पांच लाख की सहायता

कार्यक्रम में गीता शोध संस्थान की छात्राओं ने श्रीकृष्ण की आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया. इस अवसर पर CEO डॉ. अरुण वीर सिंह ने संस्थान में सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.

योजना की लागत 1200 करोड़ से अधिक

बता दें कि करीब 1220 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा चुकी है. इसमें कुल 12 गांव शामिल होंगे. प्राधिकरण जुलाई माह में इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) भी जारी करने जा रहा है.

भारतीय संस्कृति की दिखेगी झलक

राया हेरिटेज सिटी को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और कला का केंद्र बनाने की परिकल्पना की गई है. इस परियोजना में हाट बाजार, लाइट एंड साउंड शो, आश्रम, घाट, हस्तशिल्प बाजार, झील, मथुरा कला एवं संस्कृति केंद्र, योगा सेंटर, मेडिटेशन हॉल, धर्मशाला और चिकित्सालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.यह परियोजना न केवल ब्रज क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगी.

कार्यक्रम में प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारी कपिल सिंह, शैलेंद्र भाटिया, राजेंद्र भाटी, आनंद मोहन सिंह, नंद किशोर सुंदरियाल, वीरेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, मनोज धारीवाल और सुभाष चंद्र सहित अनेक कर्मचारी भी उपस्थित रहे. इस नए क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से मथुरा में चल रहे योजनागत विकास कार्यों को निर्णायक दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget