एक्सप्लोरर

मथुरा में खतरे के निशान के पार पहुंची यमुना, कई गांवों का कटा संपर्क, नाव संचालन पर लगी रोक

UP News: मथुरा में बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से कई गांवों का संपर्क कट गया है. साथ ही नाव संचालन पर रोक लगा दी गई है.

पूरा देश इन दिनों बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है, अब इसका असर उत्तर प्रदेश के मथुरा में देखने को मिल रहा है. मथुरा में पिछले लगभग 5 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. आज दोपहर 11 बजे यमुना का पानी 166.51 मीटर पर पहुंचा, मथुरा में अब यमुना खतरे के निशान से 51 सेमी ऊपर बह रही है.

नदी का जलस्तर बढ़ने से महावन तहसील और छाता तहसील के यमुना किनारे बसे गांव, खेतों  और लिंक रोड पर पानी पहुंच गया है, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है. गांव में रह रहे लोगों को प्रशासन द्वारा स्टीमरों की मदद से गांव से निकाला जा रहा है.

बाढ़ प्रभावितों का सुरक्षित स्थानों पर किया जा रहा शिफ्ट

गांव छोड़कर जाने वाले लोग या तो अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं या जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए शेल्टर होम्स में उनको रखा जा रहा, जहां उनके रहने और खाने-पीने की संपूर्ण व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है. यमुना किनारे बसी कॉलोनी में भी अंदर तक नदी का पानी पहुंचने लगा है, जिला प्रशासन की टीम बाढ़ से प्रभावित इलाकों से लोगों का रेस्क्यू कर शेल्टर होम पहुंचा रही है.

नगर निगम ने लगाए वार्निंग बोर्ड

आपको बता दें कि यमुना में पिछले 5 दिन से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके चलते यहां के घाटों की सीढ़ियां लगभग पूरी तरह डूब चुकी है. नगर निगम ने यमुना किनारे के घाटों पर रास्ता बांधकर वेरी गेट घाटों को बैरिकेड किया है, साथ ही वहां पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं. जिन पर लिखा है, "आगे गहरा पानी है आगे ना जाए."

नाव संचालन पर लगी रोक

इसके अलावा जो घाट पक्के हैं वहां पर पहुंचकर श्रद्धालु यमुना के पानी में आचमन कर रहे हैं, स्नान कर रहे हैं और वहीं पर पूजा कर रहे हैं. जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, इसके साथ ही यमुना में चलने वाली नावों को रोक लगा दी है.

अधिकारियों बाढ़ प्रभावित इलाकों का कर रहे दौरा

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी श्लोक कुमार सिंह, बाढ़ प्रभाव प्रभारी एडीएम फाइनेंस पंकज वर्मा अपने अधीनस्थों के साथ उन जगहों का लगातार दौरा कर रहे हैं, जहां पर यमुना का पानी पहुंचा है. प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को स्टीमर द्वारा निकाल कर शेल्टर होम्स में शिफ्ट किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget