एक्सप्लोरर

महाकुंभ भगदड़ मामले में न्यायिक आयोग का बड़ा फैसला, अब इनके पास जाएगी कमेटी

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 भगदड़ की जांच के लिए यूपी सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच आयोग ने आम नागरिकों से वीडियो व अन्य सबूत मांगे हैं. इसके व्हाट्सअप और मेल आईडी जारी की गई है.

प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) में मौनी अमावस्या (29 जनवरी 2025) के मौके पर स्नान से पहले भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए थे. महाकुंभ भगदड़ (Maha Kumbh stampede) की जांच के लिए यूपी सरकार की तरफ से न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था, अब न्यायिक जांच आयोग आम नागरिकों के बयान दर्ज करेगा.

महाकुंभ 2025 के दौरान मौनी अमावस्या के पर्व पर संगम नोज पर हुई की जांच के लिए गठित आयोग ने आम नागरिकों से भगदड़ को लेकर साक्ष्य और वीडियो मांगे हैं. आयोग की तरफ से दो हफ्ते में वीडियो और साक्ष्य मुहैया कराने के लिए कहा गया है. कोई भी व्यक्ति दो हफ्ते में साक्ष्य व वीडियो व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से न्यायिक आयोग को भेज सकता है.

वीडियो भेजने वाले पहचान रहेगी गोपनीय

इसके अलावा कोई भी व्यक्ति सीधे लखनऊ विकास भवन स्थित कार्यालय में भी साक्ष्य और वीडियो दे सकता है. यह भी कहा गया है कि वीडियो और साक्ष्य देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ की रिटायर जस्टिस हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है.

यहां भेज सकते हैं भगदड़ वीडियो व सबूत

महाकुंभ भगदड़ से संबंधित वीडियो या साक्ष्य के लिए न्यायिक आयोग ने व्हाट्सएप नंबर 9454400596 जारी किया है. इसके साथ ही लोग आयोग की मेल आईडी mahakumbhcommission@gmail.com पर भी लोग भगदड़ से संबंधित साक्ष्य व वीडियो भेज सकते हैं.

66 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, "13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ महाकुंभ-2025, प्रयागराज में आज 26 फरवरी, महाशिवरात्रि की तिथि तक कुल 45 दिवसों में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया."

ये भी पढ़ें: हाथ-पैर ठंडे पड़ गये हैं और चेहरे ‘पीले’ ओपी राजभर के घर हमले पर बोले अखिलेश यादव

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget