एक्सप्लोरर

Mathura News: अतीक-अशरफ हत्याकांड पर सांसद हेमा मालिनी ने बोलने से किया इनकार, सीएम योगी का नाम लेकर किया बड़ा दावा

Mathura News: हेमा मालिनी ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्याओं पर टिप्पणी से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में कानून- व्यवस्था की स्थिति ‘‘बहुत अच्छी’’ है.

Uttar Pradesh News: मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) ने सोमवार को स्थानीय प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा कि पिछले दो साल से मथुरा-वृन्दावन (Mathura-Vrindavan) में इतने बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आने लगे हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है. यहां की स्थिति संभालने के लिए बहुत बड़ी कार्ययोजना की जरूरत है. BJP नेता ने कहा कि जिला प्रशासन और जनता सभी को मिलकर यहां की स्थिति सुधारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करने होंगे. इसके अलावा उन्होंने अतीक और अशरफ हत्याकांड पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया.

यहां पत्रकारों से बातचीत में स्थानीय सांसद ने कहा, ‘‘पिछले दो साल से मथुरा-वृन्दावन में इतने बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आने लगे हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है. यहां तक कि मैं वृन्दावन में अपना घर होने के बावजूद वहां तक बड़ी मुश्किल से पहुंच पाती हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां की स्थिति संभालने के लिए बहुत बड़ी कार्ययोजना की जरूरत है. जिला प्रशासन और जनता आदि सभी को मिलकर यहां की स्थिति सुधारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करने होंगे.’’

विनोद अग्रवाल के समर्थन में पहुंचीं
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से महापौर पद के लिए नामांकन करने वाले विनोद अग्रवाल के समर्थन में यहां पहुंचीं हेमा मालिनी ने स्वीकार किया कि मथुरा-वृन्दावन के लिए बहुत बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है, लेकिन निवर्तमान महापौर के कार्यकाल में जो कुछ काम होना चाहिए, वैसा नहीं हो पाया. उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ भी हुआ है, मैं उससे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हूं.’’ उन्होंने कहा कि मथुरा को महानगर बनाने के लिए यहां विकास और स्वच्छता की जरूरत है. उन्होंने BJP के महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के जीतने और अपनी योजना के मुताबिक काम करने की उम्मीद जताई.

अतीक मामले पर टिप्पणी से इनकार
हेमा मालिनी ने माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति कुल मिलाकर ‘‘बहुत अच्छी’’ है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा ले जाए जाने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते समय हथकड़ी लगे अतीक (60) और अशरफ की पत्रकार के भेष में आए तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हेमा मालिनी के साथ जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह भी थे.

Atiq Ahmed News: क्या 15 साल पहले सपा सांसद होते हुए भी कांग्रेस के साथ चला गया था अतीक अहमद! जानें क्या है सच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget