एक्सप्लोरर

UP News: मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों टाली आज की सुनवाई?

Mathura Sri Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah Masjid Case: सुप्रीम कोर्ट के वकील महक महेश्वरी ने जनहित याचिका दाखिल की है. जनहित याचिका में शाही ईदगाह परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है.

UP News: मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि (Mathura Sri Krishna Janmabhoomi) और शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Eidgah Mosque) मामले की सुनवाई टल गई है. आज (सोमवार) वीडियो कांफ्रेंसिंग में बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित शाही ईदगाह का विवादित परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग पर जनहित याचिका की सुनवाई कर रहा है. अगली सुनवाई में याचिकाकर्ता को फिजिकल तौर पर मौजूद रहने का आदेश दिया गया है.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामला

बता दें कि सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज जनहित याचिका मेंशन थी. सुप्रीम कोर्ट के वकील महक महेश्वरी ने जनहित याचिका दाखिल की है. जनहित याचिका में शाही ईदगाह परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है. मुकदमे का निपटारा होने तक विवादित परिसर में हिंदुओं को पूजा अर्चना की इजाजत दिए जाने की भी हाईकोर्ट से फरियाद की गई है. जनहित याचिका में दावा किया गया है कि विवादित परिसर पहले मंदिर था. मंदिर को तोड़कर शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया गया. मस्जिद की जगह पर द्वापर युग में कंस ने भगवान श्री कृष्ण के माता पिता को कैद किया था. 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज क्यों टाली सुनवाई?

2020 में जनहित याचिका दाखिल की गई थी. एक बार जनहित याचिका 19 जनवरी 2021 को खारिज की जा चुकी है. सुनवाई के दौरान वकील मौजूद नहीं थे. तत्कालीन चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और प्रकाश पाडिया की डिवीजन बेंच में याची अधिवक्ता व्यक्तिगत रूप से हाजिर हुए थे. उन्होंने जनहित याचिका को रिस्टोर करने की अपील की थी. याची अधिवक्ता की अपील मंजूर करते हुए मार्च 2022 में जनहित याचिका को री स्टोर करने का आदेश पारित किया गया. हाईकोर्ट ने कहा कि जनहित याचिका को सुनवाई के लिए दोबारा पेश किया जाए.

UP Assembly Session: विधानसभा में दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, अतीक अहमद और भाई अशरफ के बारे में क्या बोले स्पीकर?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget