एक्सप्लोरर

Video: मांगी भीख-मिली सीख... वृंदावन में भिखारियों से बातचीत करके मथुरा के डीम का वीडियो वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान वृंदावन में भिखारियों के बीच बैठ गए. उन्होंने भिखारी से कहा कि भीख मांगना छोड़िए और काम करिए.

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान वे वृंदावन के केशीघाट पहुंचे. निरीक्षण कर लौटते वक्त उनकी नजर यमुना किनारे बैठे एक बुजुर्ग भिखारी पर पड़ी. इसके बाद डीएम उनके पास जमीन पर बैठ गए और बातचीत शुरू की.

जानें डीएम ने क्या पूछा?

डीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वे बाबा से सवाल पूछते और उन्हें सलाह देते नजर आ रहे हैं. बातचीत में डीएम ने बाबा से पूछा – “आप कहां के रहने वाले हैं?” इस पर बाबा ने बताया कि उनका घर पश्चिम बंगाल में है और वे पिछले 20 साल से वृंदावन में रह रहे हैं. आगे डीएम ने पूछा – “भीख क्यों मांगते हैं?” तो बाबा ने जवाब दिया कि मजबूरी में उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है.

बातचीत के दौरान डीएम ने भिखारी को समझाते हुए कहा – “बाबा, भीख मांगना अच्छी बात नहीं है. अगर कुछ मांगना है तो भगवान से मांगिए. वृंदावन में बहुत कुछ ऐसा है, जिससे आप काम करके जीवन यापन कर सकते हैं. हमारा निवेदन है कि आप कुछ और करिए और यह काम छोड़ दीजिए.”

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

डीएम ने भिखारी के सामने हाथ जोड़कर उनसे आग्रह भी किया. उन्होंने कहा कि अगर यहां कोई आपको बैठाता है तो बताइए. इस पर बाबा ने कहा कि वे अपने मन से यहां बैठते हैं. डीएम ने फिर समझाया कि भीख मांगना न समाज के लिए अच्छा है और न ही व्यक्ति के लिए.

गौरतलब है कि इन दिनों यमुना नदी में लगातार बारिश के कारण पानी का स्तर बढ़ गया है. इसी वजह से डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने निकले थे. लेकिन उनका यह अनोखा अंदाज, जिसमें वे भिखारी के पास बैठकर उन्हें काम करने की सलाह देते दिखे, अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग डीएम की संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे जागरूकता का सही तरीका बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: मुंबई का टाइम खराब है! अब रिहायशी इलाके में पहुंचा अजगर, पेड़ पर लटका, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget