एक्सप्लोरर

Mathura Corridor: काशी कॉरिडोर की तर्ज पर बनेगा मथुरा कॉरिडोर, 500 करोड़ की योजना से होगा कायाकल्प

Mathura News: यूपी की योगी सरकार काशी कॉरिडोर की तर्ज पर मथुरा कॉरिडोर के निर्माण में जुट गई है. मथुरा में भव्य कॉरिडोर बनाने के लिए सीएम योगी सरकार ने 500 करोड़ से अधिक की लागत की योजना बनाई है.

Mathura Corridor News: उत्तर प्रदेश की सरकार काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा का कायाकल्प करने में जुट गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की 500 करोड़ से अधिक की लागत से मथुरा में भव्य कॉरिडोर बनाने की योजना है. ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में ये तय हुआ है कि अब मथुरा में भी भव्य कॉरिडोर बनेगा, इसको लेकर सीएम योगी के सामने एक रिपोर्ट पेश की गई है. मुख्यमंत्री के सामने पेश की गई रिपोर्ट में मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट में कुछ सुधार के निर्देश दिए हैं, सुधार के बाद जल्द ही इस पूरी योजना को इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. 

योगी सरकार की कोशिश है कि अदालत की मंजूरी मिलने के बाद इसी वर्ष कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो जाए. आपको बता दें कि पिछले साल जन्माष्टमी के दिन भीड़ में दबने के कारण दो भक्तों की मौत हो गई थी. इसके बाद एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कॉरिडोर बनाने की योजना पेश करने को कहा था, जिसकी सुनवाई 18 सितंबर को हाईकोर्ट में होगी.

22800 वर्ग मीटर में प्रस्तावित है कॉरिडोर

मथुरा में बनने वाला यह कॉरिडोर कुल 22,800 वर्ग मीटर में बनेगा, जिससे बांके बिहारी के दर्शन में लोगों को कम समय लगेगा. वहीं भीड़ के प्रबंधन में भी लोगों को सहूलियत मिलेगी. वर्तमान स्थिति के अनुसार एक बार में 800 श्रद्धालु ही बांके बिहारी के दर्शन कर पाते हैं, वहीं कॉरिडोर बनने के बाद इसकी क्षमता बढ़ाकर 5000 के पार हो जाएगी.

इन विशेषताओं से लैस होगा मथुरा कॉरिडोर

  • काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के गंगा नदी से जुड़ने की तर्ज पर ये कॉरिडोर मंदिर को यमुना नदी से जोड़ेगा.
  • भक्त यमुना नदी में डुबकी लगाकर सीधे कर सकेंगे बांके बिहारी के दर्शन.
  • मंदिर के चारों ओर बनेगा 9 मीटर का बफर जोन, जिसमें ग्रीन बेल्ट होगी.
  • 750 वर्ग मीटर में परिक्रमा मार्ग से मंदिर मार्ग के लिए चौडा मार्ग का  निर्माण होगा, वहीं 18,400 वर्ग मीटर खुला क्षेत्र भी होगा.
  • मंदिर के सामने दो तलों के परिसर में प्रतीक्षालय बनाया जाएगा.
  • पूजा सामग्री की दुकानें, चिकित्सा व पुलिस सुविधा की व्यवस्था भी की जायेगी.
  • इस कॉरिडोर में श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर के साथ-साथ चार और प्राचीन मंदिर के दर्शन कर सकेंगे जिसमें मदन मोहन मंदिर और राधा वल्लभ जैसे प्राचीन मंदिर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-

Asia Cup 2023: एशिया कप के भारत-पाक मैच में टीम इंडिया की जीत, CM योगी और डिप्टी सीएम ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget