एक्सप्लोरर

Mathura Building Collapse: मथुरा हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद का एलान

Mathura News: मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास हुए हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया है.

Mathura Building Collapse: मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास पुरानी इमारत का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों के मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं. इस दर्दनाक हादसे का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने का एलान किया है. इसके साथ ही सभी घायलों के निशुल्क इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं. 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया कि, "जनपद मथुरा में पुराना भवन गिरने की दुःखद दुर्घटना में हुई जनहानि के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं." इसके अलावा सीएम योगी की तरफ से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये तत्काल दिए जाने के आदेश दिए गए हैं.

बांके बिहारी मंदिर के पास हुआ हादसा

दरअसल मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास दुसायत मोहल्ले में एक तीन मंजिला पुरानी इमारत का हिस्सा भर-भराकर गिर पड़ा. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त गली में काफी चहल-पहल थी, जिसकी वजह से इमारत के मलबे की चपेट में कई लोग आ गए. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि जब इमारत का ये हिस्सा गिरा तो यहां पर कई लोग मौजूद थे. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू किया.   

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने हादसे में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि 12 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीएम ने कहा जनपद में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, हादसे की सही वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी. वहीं एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है. नगर निगम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. ये टीम इमारत की जांच करेगी. अगर इमारत का कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त मिलता है तो उसको भी गिराने का काम किया जाएगा.

Ghosi Bypoll 2023: यूपी कैबिनेट के विस्तार के लिए भी घोसी उपचुनाव अहम, अगर जीत मिली तो BJP किसे बनाएगी मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget