एक्सप्लोरर

संभल नहीं जा पाएगा सपा का डेलिगेशन, माता प्रसाद पांडे को डीएम ने फोन कर आने से रोका

Samajwadi Party: माता प्रसाद पांडे ने कहा कि उनके पास डीएम का फ़ोन आया है. जिसमें उन्होंने दस तारीख तक संभल नहीं आने को कहा है. उन्होंने कहा कि वो पार्टी दफ्तर जाकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है.

Sambhal Violence: समाजवादी पार्टी का डेलीगेशन आज संभल दौरे पर नही जा पाएंगे. संभल डीएम ने सपा प्रतिनिधिमंडल को आने से रोका है. उन्होंने यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे को फोन कर दस दिसंबर तक संभल नहीं आने को कहा है. सपा नेता ने कहा कि वो अभी पार्टी दफ्तर जा रहे हैं, जिसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे. 

समाजवादी पार्टी का 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आज सपा नेता माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में संभल जाने वाला था. माता प्रसाद पांडे ने कहा कि हम लोगों को नहीं भड़काते हैं, भड़काने वाली भाषा तो केशव प्रसाद मौर्य की होती है. उन्होंने कहा कि जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है तो हम क्यों नहीं जा सकते हैं? आप अधिकारियो से पूछिए की हमें क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है. 

डीएम की रोक पर सपा ने जताई नाराजगी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम लोग चुपके से तो जा नहीं रहे थे, हमने से पहले ही अपना कार्यक्रम बताया था. लेकिन, अब डीएम का फ़ोन आया है कि संभल न आएं हमने दस दिसंबर तक का समय बढ़ा दिया है. हमें कहीं भी जाने की स्वतंत्रता है. ये हमारा मौलिक अधिकार है. जिनके घर के बच्चे मरे हैं हम उनके परिवार से जाकर मिलना चाहते हैं. लेकिन, ये भ्रम पैदा कर रहे हैं. ये सरकार संविधान पर भरोसा नहीं करती. हमें पालन नहीं करने देती. 

माता प्रसाद पांडे ने कहा कि ये हमें इसलिए नहीं जाने देना चाहते ताकि हमें सच्चाई का पता न लग जाए क्योंकि ये भम्र पैदा करना चाहते हैं. नियमों के मुताबिक प्रशासन को मुझे नोटिस देना चाहिए था कि मैं वहां नहीं जा सकता लेकिन, कोई लिखित सूचना नहीं दी गई और पुलिस तैनात कर दी गई. जहां मीडिया वाले वहां जा रहे हैं, हमारे वहां जाने से क्या अशांति होगी. ये सरकार अपने सारे काम छुपाने के लिए जानबूझकर हमें रोक रही है..

बता दें कि संभल जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने बाहरी व्यक्तियों के आने को लेकर निर्देश जारी किए हैं. जिसके तहत 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक बाहरी व्यक्ति सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना प्रवेश नहीं करेगा. निर्देशों के तहत  कोई भी व्यक्ति अन्य समाज संगठन और जनप्रतिनिधि संभल में अनुमति के बिना प्रवेश नहीं करेगा. 

संभल हिंसा: 10 दिसंबर तक धारा 163 लागू, रैली या धरना पर रोक, इन बातों का रखना होगा ध्यान

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget