एक्सप्लोरर

Mussoorie Landslide: मसूरी में भूस्खलन से भारी तबाही, कोतवाली में बना दुर्गा मंदिर भी चपेट में आया

Uttarakhand News: मसूरी में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है. कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है. साथ कोतवाली में बना दुर्गा माता का मंदिर भी धराशायी हो गया है.

Mussoorie News: उत्तराखंड के मसूरी में कुदरत जमकर कहर बरपाया है, पहाड़ों की रानी मसूरी भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मसूरी में देर रात से हो रही बारिश की वजह से कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है. कोतवाली में बना मां दुर्गा का मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आकर धराशायी हो गया. बारिश और बाढ का आलम ये रहा कि कोतवाली के निचले हिस्से में खड़ी पुलिस कर्मियों की दो बाइक और सडंक पर खडे करीब 7 रिक्शा मलबे की चपेट में आकर बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. 

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि देर रात को भारी बारिश के चलते मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आ गया. जिससे कोतवाली परिसर में बना मां दुर्गा का मंदिर और दो मोटर बाइक और करीब 7 रिक्शे क्षतिग्रस्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों के साथ एसडीएम मसूरी को दे दी गई है. साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी किये जा रहे है. 

सरकार से मुआवजे की मांग
मसूरी मजदूर संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि देर रात को कोतवाली मसूरी में हुए भूस्खलन की चपेट में करीब 7 से 8 रिक्शे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं. जिससे वाहन चालकों को भारी हानि हुई है. उन्होंने बताया कि एक विधवा महिला की जीविका ही रिक्शे से चलती थी. प्राकृतिक आपदा में उसका रिक्शा बुरी क्षतिग्रस्त हुआ है. ऐसे में उसके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है. महिला ने स्थानीय प्रशासन ने मदद की गुहार लगाई है. साथ ही मसूरी मजदूर संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने प्रशासन और सरकार से जल्द रिक्शा चालकों को मुआवजा देने के साथ नए रिक्शा देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: यूपी में अब गाड़ी मालिकों को नहीं लगाने पड़ेंगे RTO के चक्कर, अब ऑनलाइन ही होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget