एक्सप्लोरर

यूपी में अब गाड़ी मालिकों को नहीं लगाने पड़ेंगे RTO के चक्कर, अब ऑनलाइन ही होगा ये काम

UP News: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को ऑनलाइन मिलने वाली सुविधाओं में विस्तार किया है. अब वाहन चालक घर बैठे रजिस्ट्रेश में मोबाइल नंबर जोड़ने संबंधित कार्य कर सकते हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में गाड़ी मालिकों को ऑनलाइन माध्यम से परिवहन की अलग अलग सेवाएं देने के लिए योगी सरकार ने एक और पहल की है. यूपी में अब वो गाड़ी मालिक, जिनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर अपडेट न हो या गलत पड़ा हो वे अब उसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं. 

परिवहन विभाग की वेबसाइट http://www.parivahan.gov.in पर जाकर गाड़ी मालिक अपना मोबाइल नंबर सही करा सकते हैं. परिवहन विभाग की ओर से गाड़ी मालिकों को घर बैठे सुविधा देने के क्रम में ये एक बड़ी सुविधा है. इस कारण अब लोगों को आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने होंगे. गाड़ी मालिकों को इसका लाभ लेते हुए अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं, जिससे कि चालान या अन्य किसी प्रकार की कार्यवाही से खुद को अपडेट रख सकें.

ऐसे कर सकते हैं अपडेट
उत्तर प्रदेश में वाहनों को लेकर चल रहे अभियान के बीच में विभाग को ये बात समझ में आई कि बहुत से वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर या तो गलत पड़ा है या अपडेट नहीं है या किसी अन्य का मोबाइल नंबर पड़ गया है. इसी को लेकर अब विभाग ने सिस्टम बनाया है. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए गाड़ी मालिक वाहन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन सेवाओं पर क्लिक करें और वाहन संबंधी सेवा चुनें. इसके बाद राज्य चुने और वाहन नंबर दर्ज करें और प्रोसीड बटन पर क्लिक करें. इसके बाद दी गई सेवाओं में से मोबाइल नंबर अपडेट (आधार आधारित) विकल्प चुने और फिर फॉर्म में पंजीकरण संख्या, पूर्ण चेचिस नंबर, पूर्ण इंजन नंबर, पंजीकरण तिथि और फिटनेस/पंजीकरण की समाप्ति तिथि भरें और शो डिटेल बटन पर क्लिक करें. आधार नंबर, आधार में अंकित नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें, एग्री चेक बॉक्स पर क्लिक करें.

इसके बाद वेरीफाई बटन पर क्लिक कर अपनी डिटेल देखें. मोबाइल अपडेट बटन पर क्लिक करें और पोर्टल द्वारा दिख रहे सफल संदेश देखें. इसके बाद अब आपका मोबाइल नंबर अब वाहन पोर्टल पर अपडेट शो करेगा. आपको बता दें कि अगर आपका आधार कार्ड 85 प्रतिशत वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र में लिखा हुआ डाटा के समान है तो ही मोबाइल नंबर अपडेट होगा. नहीं तो आपको कार्यालय में जाकर इसे अपडेट कराना होगा.

ये भी पढ़ें: बच्चों के जज्बे को बाढ़ भी नहीं कर पाई प्रभावित, पेड़ की छांव के नीचे जगने लगी शिक्षा की अलख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget