एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

UP Lightning News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटों से गरज- चमक के साथ तेज बारिश बारिश हो रही है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 7 जिलों में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर मिली है.

UP Lightning Death: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक्टिव होने से भारी बारिश हो रही है. रविवार को पूरे प्रदेश रिकॉर्ड 13.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर, बागपत, आगरा और बदायूं सहित अन्य जिलों में, आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के रूप में 4- 4 लाख रुपए राहत राशि तत्काल देने के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हुए लोगों  के समुचित इलाज के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर प्रदेश भर में येलो अर्ट जारी किया है. 

बीते 24 घंटों ने आकाशीय बिजली से 7 लोगों की मौत

प्रदेश भर के 75 जिलों में से लगभग 68 जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. गरज- चमक के साथ हुई भारी बारिश के दौरान कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरी है. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बीते 24 घंटों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों बुरी तरह से घायल हो गए हैं. आकाशी बिजली की चपेट में आने से मिर्जपुर, बागपत, आगरा, बदायूं, उन्राव में एक-एक व्यक्ति की जबकि कन्नौज में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई. इस दौरान आकाशीय बिजली से झुलसने से आगरा में और रायबरेली में 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.

भारी बारिश को लेकर यूपी इन स्कूलों में छुट्टी

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर और बागपत में 10 जुलाई को स्कूलों में अवकाश देने का आदेश जारी किया है. इस दौरान बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर में 10 जुलाई को क्लास 1 से 12वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जबकि बागपत में 10 और 11 जुलाई दो दिनों के लिए छुट्टी देने का आदेश डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह जारी किया है. 

ये भी पढ़ें: UP School News: यूपी में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी, स्कूलों की छुट्टी को लेकर भी दिया निर्देश

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget