एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले कितने नेताओं को निकाला गया और कितनों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, यहां पढ़ें लिस्ट

UP Election: एक तरफ कांग्रेस प्रदेश में संगठन मजबूत करने में लगी है. तो दूसरी तरफ तमाम दिग्गज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एक-एक कर कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ते जा रहे हैं.

UP Assembly Election 2022: एक तरफ कांग्रेस प्रदेश में संगठन मजबूत करने में लगी है. तो दूसरी तरफ तमाम दिग्गज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एक-एक कर कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ते जा रहे हैं. पार्टी के हालात सुधारने के लिए प्रियंका गांधी के चेहरे को सामने किया गया. लेकिन वो अपनी रैलियों और सभाओं से चर्चा में तो आ रही हैं लेकिन पार्टी के पुराने लोगों को संभालने में सफल होती नहीं दिख रहीं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के हालात संभालने के लिए पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को पूरी तरह प्रदेश की कमान सौंप दी. लेकिन उस चुनाव में राहुल गांधी ही यूपी में सीट नहीं बचा सके.

प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में एक्टिव होने के बाद तमाम पुराने कांग्रेसियों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया. ऐसे में प्रियंका की नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं. इन हालात पर जब पुराने कांग्रेसियों से बात की तो उन्होंने कहा कि सारा झगड़ा विचारधारा का है. एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि कांग्रेस में पुराने नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है. ऐसे लोगों को तरजीह दी जा रही है जो कांग्रेस की विचारधारा ही नहीं समझते.

पिछले कुछ समय में कई नेताओं को कांग्रेस ने बाहर कर दिया. वहीं, तमाम नेताओं ने खुद ही कांग्रेस छोड़ दी. एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि पार्टी में वरिष्ठ कांग्रेसजनों का अपमान और कांग्रेस में एक अलग तरह की विचारधारा पर काम किया जाना, इन हालात की बड़ी वजह है. कांग्रेस में महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरु की विचारधारा के कारण जुड़े हुए थे. लेकिन आज के हालात में गांधी और नेहरु के विचारों के लोगों को अपमानित किया जा रहा है. बहरहाल इन हालात में कांग्रेस मिशन 2022 में क्या कमाल दिखा पाएगी, ये तो वक्त ही बताएगा.

ये बड़े नेता हुए कांग्रेस से दूर

  • जितिन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री (अब बीजेपी की प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री)
  • पंकज मालिक, पूर्व विधायक (अब सपा में)
  • हरेंद्र मालिक, पूर्व सांसद (अब सपा में)
  • राजा रामपाल, पूर्व सांसद (अब सपा में)
  • ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक (अब TMC में)
  • अदिति सिंह, विधायक (अब बीजेपी में)
  • विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक (अब सपा में)
  • गयादीन अनुरागी, पूर्व विधायक (अब सपा में)
  • नदीम अशरफ, युथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अब AAP में)
  • सावित्री बाई फुले, पूर्व सांसद (बीजेपी से सांसद थीं, फिर कांग्रेस में आईं और फिर कांग्रेस छोड़ कांशीराम बहुजन समाज पार्टी बनाई)
  • अन्नू टंडन, पूर्व सांसद (अब सपा में)
  • सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री (निष्कासित)
  • डॉ. संतोष सिंह, पूर्व सांसद (निष्कासित)
  • सिराज मेहंदी, पूर्व एमएलसी
  • विनोद चौधरी, पूर्व विधायक
  • संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, गोरखपुर
  • नदीम अशरफ़ जायसी, युथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अब AAP में हैं)

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: कल गोरखपुर में चुनाव का बिगुल फूंकेगी VIP, मुकेश सहनी करेंगे जन चेतना रैली को संबोधित

Liquor Ban in Bihar: चिराग पासवान बोले- नीतीश कुमार को आनी चाहिए शर्म, 15 सालों में उन्होंने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट गंगा! 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और एक लाख रोजगार का लक्ष्य
UP: उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट गंगा! 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और एक लाख रोजगार का लक्ष्य
'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन
'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन
उत्तराखंड: धामी सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट, विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखंड: धामी सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट, विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन
आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget