एक्सप्लोरर

Liquor Ban in Bihar: चिराग पासवान बोले- नीतीश कुमार को आनी चाहिए शर्म, 15 सालों में उन्होंने...

चिराग पासवान ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नीतीश कुमार 15 सालों का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रहे हैं. लेकिन बीते 15 सालों में बिहार पूरी तरीके से बर्बाद हो चुका है.

वैशाली: बिहार में शुक्रवार को शराबबंदी कानून लागू करने के बाबत एक बार फिर से सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिसकर्मियों से शराबबंदी कानून को सफल बनाने की अपील की और कहा कि पटना में शराब माफियाओं पर नजर रखें, बाकी जिलों में खुद ब खुद शराब तस्करी नियंत्रण में आ जाएगी. इधर, फिर एक बार शराबबंदी लागू कराने को लेकर शपथ दिलाने की वजह से सीएम नीतीश विपक्ष के टारगेट पर आ गए हैं. 

सीएम नीतीश ने बिहार को बर्बाद कर दिया

इसी क्रम में एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उन लोगों को शराबबंदी सफल बनाने का शपथ दिला रहे हैं, जिन लोगों द्वारा शराब माफियाओं और तस्करों को संरक्षण दिया जाता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही मात्र एक ऐसा नेता हैं, जो पांच बार मुख्यमंत्री बने और बिहार को बर्बाद कर दिया. उन्हें और उनके अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए.

नीति आयोग की रिपोर्ट पर कही ये बात

चिराग पासवान ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा और कहा कि नीतीश कुमार 15 सालों का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रहे हैं. लेकिन बीते 15 सालों में बिहार पूरी तरीके से बर्बाद हो चुका है. वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनको कहां से ऐसा ज्ञान आता है. ऐसे बयान शहीद और उनके परिवार को अपमानित करने वाला है. लाखों लोगों की शहादत के बाद देश को आजादी मिली थी. कम से कम राष्ट्रीय पुरस्कार की तो मर्यादा उन्हें रखना चाहिए थी.

बिहारः CM नीतीश ने पुलिस को दी खुली छूट! पटना में शादी करने वाले हो जाएं सावधान! दुल्हन के कमरे की तलाशी को बताया सही

निमंत्रण यात्रा की शुरुआत की

इधर, शुक्रवार को संसद में संविधान दिवस के आयोजन पर हो रही राजनीति के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि संविधान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. कार्यक्रम में नहीं जाना या संविधान को नहीं मानना, ऐसा नहीं होता है. देश संविधान से ही चलती है. बता दें कि संविधान दिवस के मौके पर संसद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन कार्यक्रम का कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसदों द्वारा बहिष्कार किया गया, जिसपर चिराग पासवान ने ये प्रतिक्रिया दी है. 

बता दें कि जमुई सांसद चिराग पासवान अपकी पार्टी की स्थापना दिवस का निमंत्रण देने के लिए आज हाजीपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और निमंत्रण यात्रा की शुरुआत की.

यह भी पढ़ें -

Khan Sir Election Campaign: खान सर ने जिसके लिए वैशाली में प्रचार किया वह मुखिया बन गया, जानें कितने वोटों से हुई जीत

Bihar Post Office Recruitment 2021: बिहार डाक विभाग में निकली है बंपर भर्ती, हर महीने 80,000 तक कमाने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget