एक्सप्लोरर

गोरखपुर में बारिश के बाद तालाब बनी कई कॉलोन‍ियां, बरसात के पानी में तैर रहा घर का सामान

गोरखपुर में बारिश के पानी के निकलने की सुविधा नहीं होने के कारण यहां कई कॉलोनियां तालाब में बदल गई हैं. जिसके कारण लोगों को घरों से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है.

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चार से पांच दिन पहले हुई भारी बारिश में अधिकतर कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का जीना दुश्‍वार हो गया है. शहर की आधी से अधिक कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है. सड़कें बारिश के पानी में तालाब बन गई हैं, तो वहीं घरों के अंदर बरसात और सीवर का ओवरफ्लो पानी घुसा हुआ है. लोगों को मजबूरी में कॉलोनियों से पलायन करना पड़ा है. इसके साथ ही बहुत से लोगों को रिश्‍तेदारों और शुभचिंतकों के घरों में शरण लेनी पड़ी है. वहीं कुछ कॉलोनियों के लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा और वे सड़क पर धरना देने के लिए बैठ गए हैं.

स्‍मार्ट सिटी बनने की दौड़ में शामिल गोरखपुर में असुरन पुरानी चुंगी के पश्चिम बसी बशारतपुर के विष्‍णुपुरम कॉलोनी, अशोक नगर कॉलोनी, भेडि़यागढ़ समेत तमाम कॉलोनियां तालाब बन गई हैं. शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद से 4 से 5 दिनों से लोगों को दुर्गति झेलनी पड़ रही है. शहर के 150 कॉलोनियों की ढाई हजार के आसपास घर पानी में डूब गए हैं. जिसके कारण कॉलोनियों से लोगों को पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है. कॉलोनियों और घरों में चार से पांच दिनों तक बारिश और सीवर के पानी से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है.

गोरखपुर के बशारतपुर के विष्‍णुपुरम कॉलोनी के रहने वाले आलोक चन्‍द्रा बताते हैं कि उनका घर पानी में डूब गया है. घर के अंदर दो से ढाई फीट पानी लगा होने की वजह से उनके परिवार ने रिश्‍तेदारों के यहां शरण ली है. उन्‍होंने बताया कि घर के अंदर पानी में सिलिंडर तैर रहा है. सारा सामान पानी में डूबा हुआ है. सुबह नहाने से लेकर खाना बनाने तक का इंतजाम नहीं है. बरसात के पानी के साथ सीवर का पानी भी कमरों में भर गया है. वे बताते हैं कि मेडिकल कॉलेज रोड पर फोरलेन के निर्माण के साथ ही नाला भी काफी ऊपर हो गया है. यहीं वजह है कि कॉलोनियां तालाब बन गई हैं. वे बताते हैं कि गोरखपुर के वार्ड नंबर 54, वार्ड नंबर 49 और वार्ड नंबर 9 में बसी कॉलोनियां जल प्‍लावित हो गई हैं.

गोरखपुर के विष्‍णुपुरम के रहने वाले एसी घोष नगर निगम के आलाधिकारियों पर काफी नाराजगी जाहिर करते हैं. वे कहते हैं कि स्‍मार्ट सिटी का ये नजारा आप खुद देख लीजिए. उनका कहना है कि रविवार से कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है. लोगों के घरों में भी बरसात का पानी घुस गया है. इसके बावजूद नगर निगम के आलाधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है. जनता मरे चाहे जिए इससे उन्‍हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.

वहीं वार्ड नंबर 54 भेडि़यागढ़ के पार्षद अजय यादव के पार्षद अजय यादव के साथ आक्रोशित कॉलोनीवासी मेडिकल रोड पर धरने पर बैठ गए. आक्रोशित भीड़ के साथ धरने पर बैठे पार्षद अजय यादव ने कहा कि हर घर और बाथरूम में पानी भर गया है. रोजमर्रा की दिनचर्चा के काम नहीं हो पा रही है. 

उन्‍होंने बताया कि मेडिकल रोड पर पीडब्‍ल्‍यूडी की ओर से बनाया गया नाला इसकी मुख्‍य वजह है. उन्‍होंने बताया कि उन लोगों ने पीडब्‍ल्‍यूडी को अवगत कराया है. उन्‍होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को पत्र सौंपकर इसके गलत निर्माण के बारे में बताया गया था. आज वहीं हुआ और कॉलोनियां गलत निर्माण की वजह से बारिश के पानी में डूब गईं. पीडब्‍ल्‍यूडी ने इस नाली को को गहरा और चौड़ा नहीं किया, तो ढाई हजार की आबादी इससे प्रभावित रहेगी.

इसे भी पढ़ेंः
महाराष्ट्र में भारी बारिश से भयावह हालात, कोंकण रेल सेवा प्रभावित होने से 6 हजार यात्री फंसे, PM मोदी ने की CM उद्धव से बात

मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारी किसानों को बताया 'मवाली', राकेश टिकैत ने कहा- 'अन्नदाताओं' के लिए ऐसा बयान ठीक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget