एक्सप्लोरर

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सीएम नीतीश कुमार के सामने रखी बड़ी मांग, चिट्ठी लिखकर रोक लगाने को कहा

UP News: बिहार में पशु बलि पर रोक लगाने और नेपाल में गढ़ीमाई उत्सव में पशुओं की तस्करी रोकने के लिए मेनका गांधी सहित पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है.

UP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और अन्य पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार से राज्य के विभिन्न हिस्सों में पशु बलि देने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए तत्काल निर्देश जारी करने का आग्रह किया है. मेनका गांधी और अन्य पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार से पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आगामी गढ़ीमाई उत्सव में बलि के लिए राज्य से पशुओं की तस्करी को रोकने का भी अनुरोध किया.

मेनका गांधी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर उनसे राज्य में पशु बलि रोकने तथा बिहार से नेपाल में बलि के लिए गाय, भैंस, बकरी, कबूतरों की तस्करी को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि हाल में यह खबर आई है कि लगभग एक करोड़ रुपये कीमत की भारतीय भैंसों की हर महीने तस्करी की जाती है और उन्हें नेपाल के बाजारों में बेचा जाता है.

इन लोगों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
अन्य पशु संरक्षण संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधियों आचार्य प्रशांत (प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक), आलोकपर्णा सेनगुप्ता (प्रबंध निदेशक, ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल/इंडिया) और गौरी मौलेखी (ट्रस्टी और सदस्य सचिव, पीपुल फॉर एनिमल्स पब्लिक पॉलिसी फाउंडेशन) का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मिला और उनसे पशु बलि तथा पशुओं की तस्करी की जांच के लिए राज्य के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी करने का आग्रह किया.

क्या बोले आचार्य प्रशांत
एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आचार्य प्रशांत ने कहा कि हमने मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि वह बिहार में विभिन्न स्थानों पर पशु बलि की बर्बर प्रथा तथा बलि के लिए बिहार से नेपाल में पशुओं की तस्करी रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करें.

ये भी पढ़ें: Shahjahanpur News: जमीन के लालच में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को उतारा मौत के घाट, सभी आरोपी हुए गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget