एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में शूटर्स ने ढेर किया आदमखोर तेंदुआ, डेढ़ साल की बच्ची को बनाया था निवाला

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में निशानेबाजों ने आदमखोर तेंदुए को मार गिराया है. मादा तेंदुए ने बीते शनिवार को डेढ़ साल की एक बच्ची को अपना निवाला बनाया था.

Maneater Leopard killed in Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आदमखोर तेंदुए को शूटर्स ने मार गिराया है. राज्य में बीते एक साल में ये सातवां आदमखोर तेंदुआ है, जिसे मारा गया है. बता दें कि शनिवार को जिले के सिल्ला-बहमन गांव में तेंदुआ डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले गया था. वन विभाग की टीम ने बच्ची की तलाश के लिए इलाके में तलाशी ली, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद तेंदुए को मारने के लिए निशानेबाजों की टीम तैनात की गई. 

42वें आदमखोर तेंदुए को मार गिराने वाले निशानेबाज जॉय हुकिल ने बताया कि तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र करीब 8 साल रही होगी. उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट रेंजर पर हमले के बाद तेंदुए को मारना पड़ा. तेंदुए के मारे जाने की खबर मिलने के बाद गांव के लोगों में सुकून है. वहीं, बच्ची का अभी तक शव नहीं मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

नॉर्थ जखोली रेंज के ऑफिसर रजनीश लोहानी ने बताया कि बच्ची के परिवार को मुआवजे के तौर पर 1.2 लाख रुपये की राशि दी गई है. उन्होंने बताया कि हमने अभी 4 लाख रुपये की अनुग्रहपूर्वक राशि जारी नहीं की है क्योंकि उसके शव को अभी ढूंढा जा रहा है.

तेंदुए के हमले में इस साल 19 लोगों की मौत
आदमखोर तेंदुओं के हमले में इस साल राज्य के अब तक 19 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. पिथौरागढ़ के एक युवक की इसी सोमवार को मौत हो गई. तेंदुए के हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया था. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था. बीते 10 दिनों में ही पांच लोगों पर हमला हो चुका है. पिथौरागढ़ जिले में अभी एक आदमखोर तेंदुए की तलाश अभी भी जारी है. इस तेंदुए ने पाली गांव में बीते हफ्ते 10 साल के बच्चे को अपना निवाला बनाया था.

वन अधिकारियों ने बताया कि 6 तेंदुए जिनको मारा गया ने सभी शारीरिक विकलांगता के शिकार थे. उत्तराखंड वन विभाग के मुख्य वन्यजीव वार्डन जेएस सुहाग ने बताया कि विकलांगता के कारण जानवर मजबूत शिकार पर हमला करने में असमर्थ हो जाते हैं, इसलिए वो आदमखोर बन जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री मो. इकबाल और उसके पिता की अरबों की संपत्ति जब्त

Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में तीन दिन तक बहुत भारी बारिश का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget