एक्सप्लोरर

मेरठ में पति की हैवानियत, पत्नी को बिजली के झटके से करता था टॉर्चर, बुजुर्ग शख्स ने बचाया

मेरठ में एक पति की बर्बरता सामने आई है. जानकारी के मुताबिक हुमा को उसका पति इलेक्ट्रिक शॉक देता था. परिजनों के मुताबिक दहेज में कार न मिलने पर नाराज रमीज उसे तंग करता था और आये दिन झगड़ता था.

मेरठ. मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पति की हैवानियत सामने आई है. यह शख्स अपनी ही पत्नी को करंट लगाकर टॉर्चर करता था. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को बचाकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया.

कई दिनों से चल रहा था विवाद अस्पताल में भर्ती इस महिला की यह हालत करने वाला कोई और नहीं बल्कि इसका शौहर है. पुलिस की माने तो पति पत्नी में कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर पति कई बार इस महिला के साथ मारपीट भी कर चुका है. लेकिन हद तो तब हो गई जब बेरहम पति ने इस महिला को बिजली के झटके देना शुरू कर दिया. महिला के शरीर पर जख्मों के निशान ये चीख चीख कर कह रहे हैं कि इस हैवानियत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि इस महिला का शौहर है.

वहीं, परिजनों की माने तो इस महिला की शादी लॉकडाउन के दौरान 21 अगस्त को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इलाके में रहने वाले रमीज से हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही रमीज ने अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया लेकिन उसके हैवानियत की इंतेहा तब हो गई जब वो अपनी पत्नी को करेंट के शॉक्स देने लगा और उसके निशान पीड़ित महिला के शरीर पर मौजूद हैं.

दहेज में कार न मिलने से पति था नाराज मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के करीमनगर की रहने वाली महिला हुमा के परिजनों का आरोप है कि दहेज में कार ना दिए जाने से नाराज पति ने पहले तो उसको बेरहमी से पीटा और फिर पत्नी को बिजली के तारों से करंट लगाया गया.

बुजुर्ग व्यक्ति ने हुमा को बचाया हुमा की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के ही रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर उसको किसी तरीके से बचाया और हुमा के परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद हुमा के परिवार वालों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

वहीं, पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी की पति ने पत्नी को करंट लगाया है, पीड़िता को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है. लेकिन अभी तक महिला के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है. तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

यूपी: उपचुनाव के लिए सियासी पार्टियों ने बिछानी शुरू की बिसात, जानें- क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक

मेरठ के शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, मकान समेत एक करोड़ दस लाख की प्रॉपर्टी जब्त

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget