एक्सप्लोरर

Acid Attack in Gorakhpur: नशेबाज पति ने पत्नी और बेटियों पर फेंका एसिड, गंभीर रूप से झुलसीं

Crime News: गोरखपुर में सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटियों पर तेजाब फेंक दिया. आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस तलाश में जुटी है.

Gorakhpur News : गोरखपुर (Gorakhpur) में सनसनीखेज घटना क्रम सामने आया है. सिरफिरे पति ने पत्‍नी और दो बेटियों पर किसी बात पर नाराज होकर एसिड (Acid Attack) फेंक दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी ने गंभीर रूप से झुलसी पत्‍नी और दोनों बेटियों को जिला चिकित्‍सालय (District Hospital) पहुंचाया, जहां पत्‍नी और बड़ी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि, दूसरी बेटी आंशिक रूप से झुलसी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.

पत्नी पर शक करता था अजय

गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के कूड़ाघाट के पीपल डाला का रहने वाला अजय साहनी चौराहे पर सिलाई का काम करता है. नशे का आदी अजय पत्नी के ऊपर शक करता रहा है. छह साल से इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है. कुछ दिनों से शराब के नशे में रोज रात को अजय पत्‍नी गीता से विवाद करता रहा है. शुक्रवार दोपहर में 1:30 बजे अजय अपने साथ बोतल में तेजाब लेकर घर पहुंचा. बरामदे में बैठी पत्नी गीता और बाथरूम में मौजूद बेटी अर्पिता और आराध्‍या पर तेजाब फेंककर फरार हो गया.

पत्नी और बड़ी बेटी गंभीर रूप से झुलसी 

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पत्‍नी गीता और बड़ी बेटी अर्पिता गंभीर रूप से झुलस गईं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी ने मां और दोनों बेटियों को जिला च‍िकित्‍सालय में भर्ती कराया गया है. आरोपित ने छह माह पहले भी पत्नी को तेजाब से जलाने का प्रयास किया था. इसकी शिकायत गीता ने कैंट थाने में की थी. गीता के तीन बच्चे हैं. गीता ही मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाने के साथ ही दो बेटियों को पढ़ाती है. 20 वर्षीय बेटा आशुतोष 15 दिन पहले मजदूरी करने मुंबई गया है. तेजाब से झुलसी 14 साल की अर्पिता कक्षा नौ और उससे छोटी 12 साल की आराध्या कक्षा छह में पढ़ती है.

मौके से फरार हुआ आरोपी

मौके पर पहुंची गोरखपुर पीआरबी के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि, एक सौ बारह कंट्रोल रूम से उन्‍हें सूचना मिली कि, एक परिवार के मुखिया द्वारा एसिड अटैक किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने पत्‍नी और दो बेटियों को जिला अस्पताल पहुंचाया है. यहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है. उन्‍होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें.

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बाराबंकी में एक और केस दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला

नम आंखों के बीच संगम में विसर्जित हुई कल्याण सिंह की अस्थियां, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget