एक्सप्लोरर

नम आंखों के बीच संगम में विसर्जित हुई कल्याण सिंह की अस्थियां, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी हुए शामिल

विसर्जन की सारी रस्में स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह व परिवार के दूसरे लोगों ने अदा की. केशव प्रसाद मौर्य अस्थि विसर्जन में शामिल होने के लिए विशेष विमान से खास तौर पर प्रयागराज आए थे.

Kalyan Singh: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की अस्थियों का विसर्जन आज प्रयागराज (Prayagraj) में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम (Sangam) में किया गया. इस मौके पर उनके परिवार वालों और बीजेपी (BJP) नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद रहे. सभी ने नम आंखों के बीच बाबूजी के नाम से मशहूर कल्याण सिंह को अंतिम विदाई दी. अस्थियों का कलश कल्याण सिंह के बेटे और एटा के सांसद राजवीर सिंह परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ लेकर प्रयागराज पहुंचे थे.

प्रयागराज में संगम तट पर अस्थियों के विसर्जन से पहले संगम तट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी और सांसद केसरी देवी पटेल के साथ ही कई वर्तमान व पूर्व विधायक, पार्टी के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे. इन सभी लोगों ने कल्याण सिंह के अस्थि कलश पर फूल चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी.

केशव प्रसाद मौर्य विशेष विमान से प्रयागराज आए

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी समेत तमाम नेताओं ने कल्याण सिंह के जीवन और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे. उनके साथ बिताए गए लम्हों की याद ताजा की. कल्याण सिंह के साथ के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कुछ एक लोगों की आंखें भी नम हो गई. इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा. श्रद्धांजलि सभा से लेकर स्ट्रीमर में सवार होने तक और संगम पर अस्थि विसर्जन के दौरान भी लगातार कल्याण सिंह के अमर होने के नारे लगते रहे. अस्थि विसर्जन के समय भी संगम पर परिवार वालों के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी खास तौर पर मौजूद रहे. विसर्जन की सारी रस्में स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह व परिवार के दूसरे लोगों ने अदा की, जबकि पार्टी पदाधिकारी इस दौरान परिवार वालों को सांत्वना देते रहे.

श्रद्धांजलि सभा में सभी ने कल्याण सिंह को मंदिर आंदोलन का नायक बताया तो साथ ही नकल पर अंकुश लगाने समेत उनके द्वारा उठाए गए कई कड़े कदमों की भी लोगों ने जमकर तारीफ की. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अस्थि विसर्जन में शामिल होने के लिए विशेष विमान से खास तौर पर प्रयागराज आए थे. कल्याण सिंह की अस्थियों को गेस्ट हाउस से संगम तक विशेष वाहन पर रखकर लाया गया था. रास्ते में कई जगहों पर लोगों ने फूलों की बारिश कर अपने जमाने के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह को याद किया और नम आंखों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी.

यह भी पढ़ें.

Ayodhya: प्रधानमंत्री मोदी के संभावित अयोध्या दौरे पर विनय कटियार ने कही ये बड़ी बात, सियासी दलों पर साधा निशाना

जानिए- कौन हैं भीम राजभर? मुख्तार अंसारी का टिकट काट कर मायावती ने मऊ से बनाया है उम्मीदवार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget