एक्सप्लोरर

रायबरेली: निकाह करने से मना किया तो प्रेमी ने दाग दी गोली, प्रेमिका की हालत नाजुक

रायबरेली में नौसे और साबरीन का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था. लेकिन साबरीन के घर वाले इस बात से नाराज थे. नौसे साबरीन के इंकार को बर्दाश्त नहीं कर पाया और इस घटना को अंजाम दे दिया.

रायबरेली. प्रेमी ने प्रेमिका के विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर नाराज होकर गोली मार दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में युवती को अस्पताल ले जाया गया. जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया. मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव का है.

निकाह करने से मना किया तो चला दी गोली

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव के रहने वाले प्रेमी युवक नौसे गांव के ही साबरीन से मोहब्बत करता था. उसका प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था और दोनों की रजामंदी भी थी लेकिन साबरीन ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से निकाह करने से मना कर दिया. जिससे क्षुब्ध होकर नौसे ने साबरीन को उस समय गोली मार दी जब वह अपने घर में सो रही थी. गोली लगते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोग वहां जमा हो गए. पहले तो परिजनों ने मामले को छिपाने की कोशिश की लेकिन युवती की हालत गंभीर होने पर तत्काल अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी लेकिन युवती की हालत नाजुक होते ही डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की तह जाने के लिए छानबीन शुरू कर दी. नामजद दो अभियुक्तों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा मौके से अभी भी फरार है.

परिजन कर रहे थे विरोध

सूत्रों की माने, तो युवक नौसे व युवती साबरीन में प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था. जिसकी भनक परिजनों को लगी तो परिजनों ने इसका विरोध करना शुरू किया. जिसके चलते साबरीन ने भी प्रेमी के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इसी बात को लेकर काफी तीखी नोकझोंक भी हुई. इससे आहत और आक्रोशित होकर प्रेमी युवक ने प्रेमिका से बदला लेने की ठान ली और सोमवार की रात जब युवती अपने घर पर सो रही थी तभी प्रेमी युवक उसके घर पहुंच गया और बाहर तखत पर सो रही युवती पर फायर झोंक दिया. फायर की आवाज सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस ने दबिश देकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा फरार है.

फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी

घटना के बाद मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया. लोगों से पूछताछ भी की और जरूरी साक्ष्य जुटाए. फॉरेंसिक टीम के गांव में पहुंचने के बाद लोगों में उत्सुकता जरूर देखी गई कि आखिर इस इन साक्ष्यों के बाद पुलिस क्या करेगी? किस तरह की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य लेकर कार्यवाही में जुट गई है.

पीड़िता की चाची ने बताया कि नौसे ने मेरी भतीजी साबरीन को गोली मार दी. मेरी भतीजी अपने घर पर सो रही थी. नौसे दो लोगों के साथ यहां पहुंचा और मेरी भतीजी को गोली मार दी. उसे अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में एक युवती को दो लड़कों ने गोली मार दी. सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. बताया जा रहा कि आरोपी का युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. विवाह से मना करने पर युवक ने युवती को गोली मार दी. फिलहाल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 11 बैंक खाते सीज किये गये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
आगरा: अंतिम संस्कार के बीच मौत 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
आगरा: अंतिम संस्कार की थी तैयारी, 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget