एक्सप्लोरर

Murder in Jalaun: जालौन में युवक की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे के भीतर दो कत्ल, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Jalaun News: जालौन में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठ रहे हैं. यहां ताबड़तोड़ वारदातों से जिले में सनसनी फैल गई है.

जालौन: जालौन (Jalaun) में एक के बाद एक हो रहीं ताबड़तोड़ हत्याएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रहीं हैं. पिछली हत्याकांड के खुलासे नहीं हो पाएं और फिर दिलदहला देने वाली एक घटना सामने आई है. अपने घर के बाहर टहल रहे युवक की किसी अज्ञात शख्स के द्वारा गला रेतकर हत्या (Man murdered in Jalaun) कर दी गयी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम व पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने में जुट गयी है.

ताबड़तोड़ वारदातें

बता दें कि, पूरी घटना जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार की है. जहां झांसी बरुआसागर निवासी हरिमोहन तिवारी (39) वर्षीय अपने जीजा के यहां आया था. अपने घर के बाहर टहलते वक्त उसकी गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. जालौन में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं, कि, इसका अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है. ठीक 24 घन्टे पहले बीती रात पूर्व इंगुई गांव में घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 

24 घंटे की भीतर दो हत्याएं

वहीं, 24 घन्टे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात बैटर पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर रहीं है. जानकारी के मुताबिक, मृतक पिछले एक माह से अपने जीजा के यहां रह रहा था. बताया गया है कि, मृतक युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था. तभी किसी ने घात लगाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाक़े में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जाती है और इस हत्याकांड की गुत्थी को सबूतों के आधार पर सुलझाने के प्रयास में जुट जाती है.
 

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा 

वहीं, मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक जालौन राकेश कुमार सिंह ने बताया कि, हरिमोहन तिवारी अपनी बहन के यहां रहते थे. उम्र लगभग 39 वर्ष जो कि अविवाहित थे. जिसकी बॉडी टॉयलेट में मिली है. शव का गला व हाथ कटा हुआ मिला है. पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. जो तथ्य सामने आएगा, उस पर कार्रवाई की जायेगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा. 

ये भी पढ़ें.

Dengue Case in Gonda: गोंडा में वायरल और डेंगू का कहर, जिला अस्पताल के वार्ड मरीजों से भरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget