एक्सप्लोरर

Aligarh: मौसी के घर आये युवक की हत्या, पिता की शिकायत पर मौसेरा भाई गिरफ्तार

यूपी के अलीगढ़ में युवक की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, विपिन अपनी मौसी के घर आया था और उसकी लाश खेत में मिली.

अलीगढ़: अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर में एक युवक की मंगलवार को झाड़ियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक युवक हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव अहरई का निवासी था व भरतपुर अपनी मौसी के यहां पर आया था. पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला मौसेरे भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद का सामने आ रहा है. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

मौसी के घर आया था विपिन

दरअसल, मुरसान का रहने वाला निरंजन सिंह का पुत्र 25 वर्षीय विपिन सोमवार को फरीदाबाद से इगलास के भरतपुर अपनी मौसी के यहां आया था. बताया जा रहा है कि, वहां उसका अपने मौसेरे भाई बॉबी और उसके चचेरे भाई नेत्रपाल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. जिसके बाद विपिन का कोई अता पता नहीं चला. उसके पिता ने जब उससे फोन से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल नंबर नहीं मिला. विपिन का पिता निरंजन सिंह अपने भाई व अन्य लोगों के साथ गांव भरतपुर पहुंचे और अपने बेटे की तलाश की. इसके बाद उसका शव खेत में एक झाड़ियों के नीचे दबा हुआ मिला. पुलिस ने मृतक विपिन के पिता निरंजन सिंह की तहरीर पर थाना इगलास में बॉबी, नेत्रपाल और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

नामजद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक मोहसिन खान ने बताया कि थाना इगलास में भरतपुर गांव से सूचना प्राप्त हुई थी कि अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. पुलिस द्वारा मौके पर ज्ञात हुआ कि यह शव मृतक विपिन का है जिनके पिता द्वारा तहरीर थाने में दी गई है. इस संबंध में थाना इगलास में एक मुकदमा कायम किया गया है. नामजद लोगों को गिरफ्तारी कर ली गई है. और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है.

ये भी पढ़ें.

योगी आदित्यनाथ बोले- कोरोना के साथ पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज का मुकम्मल इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget