एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ बोले- कोरोना के साथ पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज का मुकम्मल इंतजाम

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को इलाज में कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार की तरफ से संसाधनों का भरपूर इंतजाम किया गया है.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमितों के साथ ही पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज का मुकम्मल इंतजाम कर रही है. किसी भी व्यक्ति को इलाज में कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार की तरफ से संसाधनों का भरपूर इंतजाम किया गया है. प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार यह सुनिश्चित करें कि जहां भी कोविड और पोस्ट कोविड इलाज के लिए अस्पताल या वार्ड निर्माण का कार्य चल रहा है, उसे शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाए. कोविड मैनजमेंट के सिलसिले में तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी एम्स में बन रहे 100 बेड के पोस्ट कोविड वार्ड और 200 बेड एल-टू कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारी जीत सुनिश्चित है. तैयारियों में किसी भी स्तर पर कमी या लापरवाही कतई नहीं दिखनी चाहिए. लापरवाही किसी भी दशा में अक्षम्य होगी.

सीएम योगी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पोस्ट कोविड वार्ड का गहन जायजा लेते हुए निर्देशित किया कि इसे जल्द से जल्द क्रियाशील किया जाए, ताकि संक्रमण से ठीक होने के बाद किसी अन्य तकलीफ से गुजर रहे लोगों को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि जो भी काम बाकी रह गया है उसे युद्धस्तरीय प्रयासों से पूरा किया जाए. मुख्यमंत्री ने 200 बेड के कोविड अस्पताल के कार्यों पर भी बारीकी से नजर फेरी. सीएम योगी ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट मॉडल पर हमने संक्रमण की रफ्तार को तेजी से काबू में कर लिया है लेकिन हमें किसी भी दशा में निश्चिंत नहीं रहना है. संसाधनों को लगातार बढ़ाते रहना है. उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्यों को जल्द पूरा कर 200 बेड के इस कोविड अस्पताल को जल्द से जल्द क्रियाशील बनाएं. उन्होंने यहां ऑक्सीजन पाइप लाइन का भी निरीक्षण किया.

एम्स प्रशासन को योगी आदित्यनाथ ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन, एम्स प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एम्स के पोस्ट कोविड वार्ड में 40 बेड को प्राथमिकता के आधार पर क्रियाशील किया जाए. पहले चरण के बाद बाकी 60 बेड को भी चालू करने के लिए काम जारी रहे.

गोरखपुर एम्स में 200 बेड को कोविड अस्पताल अंतर्राष्ट्रीय विमान निर्माता कंपनी बोइंग के सहयोग से तैयार हो रहा है. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि पहले चरण में 100 बेड शुरू करने के साथ बाकी के 100 बेड को क्रियाशील करने की दिशा में भी कम रुकना नहीं चाहिए. बोइंग ने यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उठाया है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में सियासत हुई तेज, गंगा किनारे कब्रों से चादर हटाने की तस्वीरें वायरल होने के बाद विपक्ष हमलावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget