एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: दोस्त बनाता रहा वीडियो और देखते देखते नहर में समा गया अभिषेक

फिरोजाबाद में नहर में नहाते समय एक युवक पानी में डूब गया। पुलिस के मुताबिक दो दोस्त नहाने के लिये नहर में उतरे। इनमें से एक किनारे पर खड़ा रहकर वीडियो बनाता रहा और इस बीच दूसरा दोस्त गहरे पानी में डूब गया।

फिरोजाबाद, एबीपी गंगा। फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अंतर्गत भोगनी ब्रांच भूढ़ा नहर पुल के समीप गांधीनगर निवासी पेशे से फोटोग्राफर अभिषेक जैन नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए नहर पर गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गांधीनगर निवासी अभिषेक जैन पुत्र अशोक जैन अपने एक दोस्त हरिओम के साथ बाइक पर शुक्रवार शाम सात बजे नहाने आया था। जब युवक नहर में नहा रहा था तो उसके साथी उसका वीडियो बना रहा था देखते ही देखते अभिषेक गहरी नहर में समा गया।

जिससे घबरा कर उसका दोस्त घर भाग गया, अभिषेक के बचाव के लिए उसने कोई काम नहीं किया और ना ही परिजनों को सूचना दी। देर रात जब अभिषेक की गुमशुदगी की जानकारी परिजनों को हुई तो दोस्त ने बताया कि अभिषेक नहाते समय डूब गया है। और उसके पास आखिरी समय का वीडियो है इसके बाद पुलिस हरकत में आई और नहर में गोताखोरों को लगा दिया है लेकिन अभी तक अभिषेक का कोई पता नही चला है। बताया गया है कि शिकोहाबाद में फोटोग्राफर अभिषेक एक शादी का एल्बम किसी को देने गया था। गर्मी के कारण लौटते समय नहाने के लिए नहर पर रुक गया दोनों दोस्तों ने एक साथ मोटरसाइकिल खड़ी करी अभिषेक पानी में उतर गया और उसका दूसरा दोस्त हरिओम साइड में ही खड़ा रहा और अपने दोस्त अभिषेक की नहाते समय के वीडियो बनाने लगा लेकिन देखते ही देखते पहले दोनों दोस्त आपस में बात करने लगे और उसके बाद अभिषेक पानी में समा गया।

 और पढ़ें: तमंचे के बल पर बदमाशों ने दंपति को लूटा, पत्नी के शोर मचाने पर फरार हुए बदमाश

हरिओम द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह बार-बार अभिषेक को आगाह कर रहा है कि आगे गहरा पानी है वह न जाए, साथ ही हरिओम ने कई बार अभिषेक को यह भी कहा कि वह साइड में आ जाए और उसका वीडियो व्हाट्सएप पर भी डाल दिया जाएगा लेकिन अभिषेक की बार-बार आवाज आ रही है कि नहाने में आनंद आ रहा है शायद यह उसका आखिरी नहाना ही ना हो जाए।

हरिओम के एक रिश्तेदार ने बताया कि कल मेरे पड़ोस का लड़का यहां नहाने आया था डूब गया है पानी बहुत गहरा है उसकी तलाश कर रहे हैं, अभिषेक के दोस्त ने वीडियो बनाया है तभी यह पता लगा है कि यहां पर ही डूब गया है।

सीओ अजय सिंह ने कहा कि कल शाम को दो युवक यहां नहाने आए थे, एक युवक डूब गया दूसरे ने उसकी वीडियो बनाई है। जैसे ही हमें पता लगा हमने रात को 12:00 बजे तक तलाश किया अभी पीएसी के गोताखोरों की एक टीम बनाई गई है। पानी 14 फुट गहरा है गोताखोरों को तैयार किया जा रहा है कि अभिषेक को तलाश किया जा सके।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget