एक्सप्लोरर

सांसद मेनका गांधी के फर्जी फेसबुक पेज से नौकरी का विज्ञापन देकर करता था ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर

सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी का फर्जी फेसबुक पेज बनाकर लोगों को नौकरी के नाम पर ठगने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. ये इस पेज पर रिक्तियां निकालता और लोगों से पैसे ऐंठता था.

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में सांसद मेनका गांधी के फर्जी फेसबुक पेज पर नौकरी का फर्जी विज्ञापन देना युवक को महंगा पड़ गया. मेनका गांधी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की माने तो, ये युवक इस तरह के पेज पर फर्जी नियुक्तियां जारी कर लोगों से पैसे ऐंठता था.

फर्जी फेसबुक पेज बनाकर पैसे ऐंठे

दरअसल, फेसबुक पर सुल्तानपुर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के नाम से फेसबुक पर एक फर्जी पेज बनाया गया था. इसी पेज पर कई दिन पहले लखनऊ के चिनहट का रहने वाले सोनू साहनी नाम के युवक ने कम्पनी में काम करने के नाम पर लड़के लड़कियों के लिये रिक्तियां निकाली थी. इस बात की जानकारी जब सांसद मेनका गांधी को लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक को फोन करके इसकी जानकारी दी. साथ ही इस फेसबुक को भी बंद करवाने की बात कही. इसी को लेकर सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने नगर कोतवाली में इस युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी.

सांसद मेनका गांधी के फर्जी फेसबुक पेज से नौकरी का विज्ञापन देकर करता था ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, सांसद मेनका गांधी द्वारा फोन करने के बाद ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था. आनन फानन में सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार की तहरीर पर रविवार को मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की माने तो ये युवक ऐसे फेसबुक पेज पर रिक्तियां निकाल कर बेरोजगार युवक युवतियों से पैसे ऐंठ लेता था. फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

वहीं, फेसबुक पर पोस्ट डालने के बाद युवक को लग गया कि, उसने गलत बयाना ले लिया है. लिहाजा उसने तत्काल वीडियो जारी कर मांफी भी मांग ली थी और आगे से इस तरह के पोस्ट न डालने की बात कही.

ये भी पढ़ें.

बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए अयोध्या और शामली के 'लाल', परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget