एक्सप्लोरर

बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए अयोध्या और शामली के 'लाल', परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में यूपी के लाल भी शहीद हुए हैं. अयोध्या के रहने वाले राजकुमार यादव और चंदौली के रहने वाले धर्मदेव सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो विंग में तैनाथ थे. नक्सली हमले में दोनों जवान शहीद हो गए हैं.

अयोध्या/चंदौली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में अयोध्या के राजकुमार यादव शहीद हो गए हैं. राजकुमार 10 जनवरी को छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी पर लौटे थे. राजकुमार यादव सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो विंग में तैनात थे. शहीद जवान राजकुमार परिवार में सबसे बड़े थे. शहीद जवान की मां कैंसर से पीड़ित हैं, जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है. कल ही वो लखनऊ से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची हैं.

शहीद के घर पहुंचे अधिकारी जवान के शहीद होने की खबर मिलने पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. अयोध्या के जिलाधिकारी भी शहीद जवान के घर पहंचे. जिलाधिकारी का कहना है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से घोषित 50 लाख रुपया, परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और शहीद जवान के घर की सड़क को उनका नाम दिया जाएगा. अभी भी शहीद जवान की मां को उनकी शहादत की खबर नहीं दी गई है. मृतक राजकुमार यादव के दो बच्चे हैं. पहला बच्चा शिवम 15 वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है तो दूसरा बच्चा हिमांशु कक्षा 6 का छात्र है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव में शोक राजकुमार यादव 1995 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे. परिवार के सबसे बड़े होने के नाते परिवारिक जिम्मेदारी उन्ही के कंधों पर थी. बचपन में ही पिता का साया उनके सिर से उठ गया था. तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़े राजकुमार यादव ने दो भाई और एक बहन का विवाह किया था. अभी एक बहन और एक भाई विवाह के लिए शेष हैं. छोटा भाई प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है. शहीद जवान राजकुमार यादव के 2 पुत्र हैं. शिवम 15 वर्ष हिमांशु 10 वर्ष के हैं. शहीद जवान की 2 दिन पहले पत्नी से टेलीफोन पर बात भी हुई थी. पूरे रानोपाली गांव में शोक की लहर है.

चंदौली का लाल हुआ शहीद नक्सली हमले में चंदौली का एक लाल भी शहीद हुआ है. चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के ठेकहां निवासी रामाश्रय गुप्ता के तीन पुत्रों में सबसे बड़े धर्मदेव कुमार सीआरपीएफ की स्पेशल कोबरा बटालियन में कमांडो थे. नक्सलियों से मुकाबला करते हुए उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल शहीद धर्मदेव 2013 में सीएरपीएफ में भर्ती हुए थे. उनकी दो पुत्रियां हैं ज्योति 8 साल और साक्षी 2 साल. 3 भाइयो में घर्मदेव सबसे बड़े थे. धर्मदेव का छोटा भाई भी सीआरपीएफ में है. वहीं, सबसे छोटा भाई घर पर रहता है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिला अधिकारी और एसपी सूचना के बाद गांव पहुंचे और शहीद के परिजनों से मुलाकात की. जिला अधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री जी की तरफ से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार में एक को नौकरी और शहीद के नामपर एक सड़क का नाम रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें:

यूपी: प्रतापगढ़ में अवैध शराब की अवैध फैक्ट्री, जेसीबी से खुदाई कर निकाली करोड़ों की शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget